विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamunanagar: जादू-टोना के नाम पर कष्ट दूर करने का झांसा देकर महिला से ठगे 25 लाख रुपये, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

By Avneesh kumar Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Sat, 16 Dec 2023 04:21 PM (IST)

Yamunanagar Crime News प्रोफेसर कालोनी निवासी शालू को तांत्रिक क्रिया कर घर के कष्ट दूर होने का झांसा देकर ठग लिया गया। उनसे 25 लाख रुपये ठगे गए। आरोप ...और पढ़ें

तांत्रिक क्रिया कर घर के कष्ट दूर होने का झांसा देकर महिला से ठगे 25 लाख रुपये। प्रतीकात्मक फोटो
तांत्रिक क्रिया कर घर के कष्ट दूर होने का झांसा देकर महिला से ठगे 25 लाख रुपये। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. तांत्रिक क्रिया कर घर के कष्ट दूर होने का झांसा देकर महिला से ठगे 25 लाख रुपये
  2. पीड़िता नशा मुक्ति अभियान की सदस्य, आरोपित तालीम उसके साथ ही करता था काम उसने ही साथियों के साथ मिलकर की ठगी
  3. बच्चों के नाम कराई गई एफडी तोड़, आरोपितों को दिए मोटी रकम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर।  प्रोफेसर कालोनी निवासी शालू को तांत्रिक क्रिया कर घर के कष्ट दूर होने का झांसा देकर ठग लिया गया। उनसे 25 लाख रुपये ठगे गए। आरोप पुराना हमीदा निवासी तालीम, नफीसा, दिल्ली के पडपड़गंज निवासी सलमान खान, उसकी पत्नी यासमीन व अहमद अंसारी पर लगा है।

आरोपितों ने घर में भूत प्रेत होने की बात कहकर उसे झांसे में लिया था। मामले में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, शालू नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी हुई है। उसके साथ ही हमीदा निवासी तालिम भी काम करता था। वह उसे बहन कहता था।

घर में किसी ने किया जादू-टोना आरोपितों ने किया ऐसा दावा

सितंबर 2022 में एक्सीडेंट में उसे चोट लग गई थी। जिस पर आरोपित तालिम अपने रिश्तेदारों दिल्ली के पडपड़गंज निवासी सलमान खान, उसकी पत्नी यासमीन, नफीसा व अहमद अंसारी के साथ उसके घर पर मिलने के लिए आया था। इस दौरान आरोपित तालिम ने कहा कि सलमान तांत्रिक का कार्य करता है।

यह भी पढ़ें: Bhiwani: बिचला बाजार में चोरी की घटना पर व्यापारी दो फोड़, एक ने बंद करवाया बाजार तो दूसरे ने खुलवाया; इसके पीछे ये है बड़ी वजह

यदि घर में कोई परेशानी है तो वह दूर कर सकता है। उसकी बातों में आकर शालू ने कह दिया कि बेटा बीमार रहता है और अब उसे भी चोट लग गई है। इस पर सलमान ने घर के कोने-कोने में देखा और कहा कि किसी ने जादू टोना किया है। यदि इससे जल्द मुक्ति नहीं मिली तो बर्बाद कर देगा। जिससे शालू परेशान हो गई।

जिसके बाद तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठग लिए रुपये 

आरोपितों ने शालू को पूरी तरह से झांसे में ले लिया था। आरोपितों ने उसे कहा कि इस बारे में किसी से बात नहीं करनी है। उन्होंने कुछ तंत्र मंत्र किया और ताबीज भी जलाए। फिर इलायची पढ़कर दी और दूध व चाय में उबालकर पीने को दिया। आरोपितों ने तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की।

आरोपितों की बातों में आकर उसने डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपित नफीसा उसके घर पर रोजाना सुबह आती और तंत्र क्रिया कर शाम को वापस जाती। जैसे-जैसे आरोपित उसे कहते रहे। शालू करती रही। इस दौरान आरोपित नफीसा ने उसे कभी घर में खून के छींटे तो कभी लाल कपड़े में सिंदूर दिखाती।

बच्चों के नाम कराई गई एफडी  तोड़,  आरोपितों को दिए मोटी रकम

यहां तक कि घर से कीमती सामान भी गायब होने लगा। जिससे शालू और भी घबरा गई। उसने आरोपितों से बात की तो उससे फिर रुपये मांगे गए। अलग-अलग कर आरोपितों ने उससे लगभग 25 लाख रुपये हड़प ली। बच्चों के नाम कराई गई एफडी को तुड़वाकर यह रुपये आरोपितों को दिए।

इसके बाद आरोपित नफीसा ने उसके घर आना बंद कर दिया। इस बारे में अन्य आरोपितों सलमान खान, यासमीन, तालीम व अहमद अंसारी को काल किए तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की।

यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक मामले में आरोपी नीलम से मिलने के लिए परिजन अब लेंगे कानून का सहारा, भाई ने कही बड़ी बात