विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी के लिए घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर दुष्कर्म कर बनाई वीडियो; विधवा ने सुनाई आपबीती

Published: Mon, 06 Jan 2025 04:41 PM (IST)

हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर जिले में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला ...और पढ़ें

यमुनानगर में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला। सांकेतिक तस्वीर
यमुनानगर में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. विधवा महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
  2. आरोपित ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया
  3. पति की मौत के बाद छोटी-मोटी नौकरी कर बच्चों का करती थी पालन-पोषण

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां विधवा महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ईश्वर सिंह नाम के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 

वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा आरोपित

इतना ही नहीं, आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई है। आरोपित ने उसे खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में दाखिल करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- 'फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा...', हिसार में टीचर पर छात्रा को ब्लैकमेल कर लगातार 5 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

वहीं, अब पुलिस में शिकायत करने पर आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति का बीमारी की वजह से निधन हो चुका है। वह छोटी-मोटी नौकरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।

करीब छह माह पहले उसकी मुलाकात ग्रीन विहार कालोनी निवासी ईश्वर उर्फ लक्की से हुई थी। उसने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 14 अक्टूबर को उसने नौकरी की बात करने के लिए घर पर बुलाया।

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था नशीला पदार्थ 

जब पीड़िता वहां पर गई, तो उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपित ने बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद उसने दबाव बनाकर 31 दिसंबर को अपने घर पर पीड़िता को फिर से बुलाया और दुष्कर्म किया। वहीं, अब शिकायत करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

छात्रा को ब्लैकमेल कर 5 साल तक दुष्कर्म करने का मामला 

वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें, तो हिसार में एक छात्रा ने अपने अध्यापक पर पांच साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार उसका टीचर एक बार उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया था। उस समय उसकी उम्र 17 साल थी।

आरोपित टीचर ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर इस दौरान की फोटो खींच ली और वीडियो बना ली। इसके बाद, आरोपित टीचर लगातार पांच सालों से उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन गेम के कर्ज से निकलने के लिए किडनैपिंग, दोस्त को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी; फिर पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।