Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamunanagar: पति से मिली प्रताड़ना फिर स्टेशन पर मिले शख्स ने दिखाई दरियादिली, शादी का झांसा देकर महिला साथ कर दिया गंदा काम

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 03:10 PM (IST)

    पति की प्रताड़ना से परेशान एक 32 वर्षीय युवती एक युवक के झांसे में आकर दुष्कर्म का शिकार हो गई। दरअसल साल 2019 में महिला के साथ उसके पति ने मारपीट कर ...और पढ़ें

    शादी का झांसा देकर महिला साथ कर दिया गंदा काम (प्रतीकात्मक इमेज)।
    शादी का झांसा देकर महिला साथ कर दिया गंदा काम (प्रतीकात्मक इमेज)।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पति से प्रताड़ना के बाद युवती से मिले एक शख्स ने भी उसके साथ धोखा किया। साल 2019 में 32 वर्षीय युवती से उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वो ब्यास सत्संग में चली गई, जहां से वापस लौटते समय उसकी मुलाकात गौरव नाम के व्यक्ति के साथ हुई, जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी से भी इंकार कर दिया।

    महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने अपने साथ किराये के मकान में रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया। वह महिला को छोड़कर भाग निकला। आरोपित के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    ये भी पढ़ें: Farmers Protest: हरियाणा में फिर बढ़ी इंटरनेट और बल्क SMS पर पाबंदी, इन सात जिलों में अब कब तक रहेगा बैन?

    स्टेशन पर युवक से हुई थी मुलाकात

    पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। वर्ष 2019 में पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। वह ट्रेन में बैठकर ब्यास सत्संग में चली गई। वहां से वह वापस लौट रही थी तो स्टेशन पर गौरव नाम का युवक मिला। जिसने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि वह उसे छोड़ देगा। इस तरह से आरोपित ने उसे बातों में लेकर शादी का वादा किया। वह अक्सर घर पर आने जाने लगा। छह माह पहले पति ने गौरव को घर पर देख लिया था। जिसके बाद वह भाग गया था।

    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

    बाद में आरोपित ने मैसेज किया कि वह उससे शादी करना चाहता है और उसे अपने साथ रखेगा। आरोपित ने उसे अपने पास बुला लिया और शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में रखा। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार कर दिया। पति ने भी उसे अपनाने से इंकार कर दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:  Sukanya Samriddhi Yojana: महज 250 रुपये में अपनी गुड़िया का भविष्य करें सिक्योर, पढ़ाई से लेकर शादी का खर्च उठाएगी सरकार