Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में खाएंगे हरा धनिया तो होंगे ये फायदे

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2016 02:46 PM (GMT+05:30)

    धनिये का सिर्फ स्वाद ही बेहतरीन नही होता बल्कि ये एक औषधीय पौधा भी है जो कई गुणों से युक्त है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सर्दियों में हर किसी की रसोई में पकने वाले व्यंजन में हरा धनिया डाला जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिये भोजन के साथ में हरे धनिये की चटपटी चटनी भी बनायी जाती है। आपके घर में भी ऐसा ही होता है न और हो भी क्यों नही धनिया हर व्यंजन को लज्जतदार तो बनाता ही है साथ में उसे सुंदरता भी प्रदान करता है। धनिये का सिर्फ स्वाद ही बेहतरीन नही होता बल्कि ये एक औषधीय पौधा भी है जो कई गुणों से युक्त है। इसके सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल आदि होता है। इसके अलावा हरे धनिया में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी भी पाया जाता हैं।

    आपको बता दें कि धनिया का इस्तेमाल कर इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि इसकी पत्तियां अच्छी तरह से साफ की गई हो। अगर इसमें मिट्टी के कण लगे रहेंगे तो आपको कई बीमारियां घेर सकती है। आइए जानते हैं कि धनिया पत्ते का किस तरह से प्रयोग करने से हमें फायदा मिल सकता है?

    हरे धनिये के 5 फायदे

    1. ब्लड शुगर पर कंट्रोल

    कई रिपोर्ट के कहा गया है कि धनिया में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। धनिया पाउडर, बॉडी से शुगर के स्तर को कम कर देता है और इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसी वजह से शरीर में ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में रहती है।

    2. पाचनशक्ति बढ़ाए

    हरा धनिया पेट की समस्याओं का निवारण करता है, यह पाचनशक्ति बढ़ाता है। धनिये के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है। हरा धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाने से अपच केकारण पेट में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। पेट में दर्द होने आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है।

    खबरें और भी

    3. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

    हरे धनिये में ऐसे तत्व है जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है या उसे कंट्रोल में रखता है। अध्ययन के अनुसार, धनिया के बीजों में कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन किए रखने के तत्व होते है। अगर कोई व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त है तो उसे धनिया के बीजों को उबालकर उस पानी को पीना चाहिए।

    4. मुंहासो से छुटकारा

    यदि आपके चेहरे पर मुहासें है तो धनिया से आपके राहत मिल सकती है। इसके लिए धनिये की पत्तियों को पीसकर लें। इस पेस्ट में एक चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर दिन में कम से कम 2 बार लगाएं। इससे मुहांसो की समस्या दूर होती है और यह ब्लैकहेड्स को भी हटाता है। धनिया की पत्तियां, झुर्रियों को दूर भगाती है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होता है जिसके चलते इन्हें लगाने से त्वचा में खिचांव आ जाता है। इसे लगाने से चेहरे पर कोई दाग भी नहीं पड़ता है।

    5. आंखों की रोशनी बढ़ाए

    रोजाना हरे धनिये का प्रयोग अपने खाने में करने से आंखों की रोशनी बढऩे लगती है। क्योंकि हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के लिए बहुत आवश्यक होता है।

    READ: बेहद गुणकारी है मूली, रोज खाएंगे तो होंगे ये फायदे

    मिलेगी क्विक एनर्जी