विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 'UPA सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद और आतंकवाद का रहा बोलबाला...', अनुराग ने कांग्रेस पर बोला हल्‍ला

Published: Thu, 16 May 2024 04:13 PM (IST)

Himachal News केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, घुमारवीं। केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि देश की जनता स्थिर और निरंतर सरकार के साथ ही ईमानदार और दमदार प्रधानमंत्री चाहती है।

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है। उनके काम और नाम ने लोगों के दिलो-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है। यही वजह है कि पूरे देश में केवल ‘माई च्वाइस मोदी’ की गूंज है। इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य दलों के हौसले चुनाव का चौथा चरण पूरा होने तक ही पूरी तरह से पस्त हो चुके हैं।

चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे अनुराग ठाकुर

चुनाव प्रचार अभियान के तहत वीरवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की मैहरी काथला, लद्दा, तलवाड़ा, पटेर, मोरसिंघी, कुठेड़ा, भलस्वाए, तल्याणा, हवाण, हरलोग, चलैहली व रोहिण पंचायतों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, महंगाई व आतंकवाद का बोलबाला था।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को पहले मनाली घुमाया, फिर होटल में उतारा मौत के घाट; शव को टैक्सी में रखा तो... ऐसे हुआ पूरा खुलासा

इसके विपरीत पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने से अर्थव्यवस्था के मामले में भारत पूरे विश्व में दसवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इस अवधि में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। आतंकवाद से सख्ती से निपटा गया है।

बिलासपुर जेपी नड्डा की कर्मभूमि: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कर्मभूमि है। उनके सहयोग से बिलासपुर में एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज व फोरलेन का निर्माण किया गया है। रेलवे प्रोजेक्ट का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो कभी राजनीतिक द्वेष भावना से काम करते हैं और न ही कभी छोटा सोचते हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal News: सांप की खाल, गिलहरी के पंजे.... चंबा में तस्करों के अड्डे पर मारा छापा तो पुलिसवालों के भी उड़ गए होश

अनुराग ठाकुर के चुनावी कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं ने रंग जमाने में कोई कमी नहीं रखी। ‘बहुए बोलया अपणी सस्सा जो, वोट देणा अनुरागा जो’ तथा ‘अनुरागे री होणी बल्ले-बल्ले, असां जश्न मनाणा बल्ले-बल्ले’ जैसे गीतों पर जमकर नाचते हुए महिलाओं ने माहौल को पूरी तरह से भाजपामय कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।