Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'इन्होंने हर वर्ग को ठगा, जल्द गिर जाएगी सरकार', अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर बोला हमला

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 08:38 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग को ठगा है ...और पढ़ें

    अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू हमला बोला है।
    अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू हमला बोला है।

    संवाद सहयोगी, बिलासपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को केवल ठगने का ही काम किया है। बिजली व पानी पर टैक्स लगाने वाली कांग्रेस सरकार ने अब शौचालय पर भी टैक्स लगा दिया है। पूरे देश में केवल हिमाचल में ही ऐसा टैक्स लगाया गया है। यह राहुल गांधी के विकास का मॉडल है, जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लागू किया है।

    उन्होंने बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि झूठी गारंटियां देकर सता में आई कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की। न ही महिलाओं को 1500 रुपये महीने के मिले और न ही दो रुपये किलो के हिसाब से गोबर की खरीद ही हुई।

    जेपी नड्डा की दूरगामी सोच के कारण ही हिमाचल को चार मेडिकल कालेज तथा बिलासपुर को एम्स मिला। एम्स में प्रदेश के ही डॉक्टर और नर्सें कार्यरत हैं। प्रदेश व बिलासपुर का विकास भाजपा शासनकाल में ही हुआ है ।कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन, हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज बंदला भाजपा की ही देन है, तथा बिलासपुर में चल रहा रेल निर्माण भी केंद्र की भाजपा सरकार की सौगात है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष, 2025 तक बिलासपुर में रेल पहुंच जाएगी।

    अपने ही बोझ से गिरेगी कांग्रेस सरकार

    नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है। इसे देखते हुए वह एक गांरटी दे सकते हैं जिस तरह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्य कर रहे हैं, उससे यह पक्का है कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा।

    खबरें और भी

    दावा किया कि यह सरकार जल्द ही अपने बोझ से गिर जाएगी। हम कुछ नहीं कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पूर्व सरकार के समय चल रही योजनाओं को बंद कर दिया है। यह पहली सरकार है जो विकास करने की बजाए विकास के काम को बंद कर रही है।

    जिन अधिकारियों को उन्होंने अपने शासनकाल में पद नहीं दिया, उन्हें कांग्रेस सरकार ने बड़े-बड़े पदों पर नियुक्त किया है और यही अधिकारी सरकार को चला रहे हैं। कांग्रेस सरकार पेंशन देने में भी टेंशन कर दी है। यह सरकार कभी भी लुढ़क सकती है। इस कारण कई नेता अपने घर भरने में लगे हैं। प्रदेश सरकार इसी तरह कर्ज लेती रही तो आने वाले समय में प्रदेश पर डेढ़ लाख करोड़ का कर्ज हो जाएगा।