Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिलासपुर में दो वाहनों से टक्कर के बाद परेशान कार ड्राइवर ने दे दी जान, पुलिस ने दर्ज कर लिया था केस

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 12 May 2026 12:21 PM (IST)

    बिलासपुर में दो स्कूटरों को टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक अजय कुमार ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने और फोन आने क ...और पढ़ें

    बिलासपुर में एक्सीडेंट के बाद परेशान कार सवार ने जान दे दी। प्रतीकात्मक फोटो

    बिलासपुर में एक्सीडेंट के बाद परेशान कार सवार ने जान दे दी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बिलासपुर में दो हादसों के बाद फरार चालक ने की आत्महत्या।

    2. अजय कुमार ने घर में जहरीला पदार्थ निगलकर जान दी।

    3. पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने से वह काफी परेशान था।

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-कंदरौर मार्ग पर एक ही दिन में दो स्कूटी से टक्कर के बाद चालकों के घायल होने के बाद फरार हुए चांदपुर बिलासपुर के कार चालक ने रविवार रात को अपने घर में जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। 40 वर्षीय अजय कुमार गांव एवं डाकघर चांदपुर तहसील सदर जिला बिलासपुर का रहने वाला था। अजय निजी फर्म में बतौर चालक कार्यरत था।

    रविवार रात को अजय कुमार ने परिवार के साथ रात को खाना खाया और अलग कमरे में सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो स्वजन ने कमरे में भीतर देखा तो वह अचेत अवस्था पर पड़ा था।

    परिवार के सदस्यों ने पहुंचाया एम्स बिलासपुर 

    बाद में पता चला कि अजय कुमार ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। स्वजन उसे एम्स बिलासपुर ले गए थे, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास या कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

    दो दिन पहले हुए थे दो हादसे

    दो दिन पूर्व अजय कुमार ने कंदरौर सड़क पर दो वाहन दुर्घटनाएं की थीं। इसमें चांदपुर के पास उसकी अपनी कार की बध्यात के युवक अखिल चंदेल की स्कूटी से टक्कर हो गई थी, जिसमें अखिल घायल हो गया व कार चालक मौके से फरार हो गया था।

    इसी दिन अजय की चकली नामक स्थान पर भी अभिषेक निवासी कंदरौर की स्कूटी से भी टक्कर हुई थी और स्कूटी चालक घायल हुआ था। 

    पुलिस ने किया था मामला दर्ज

    इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपित अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटनाओं को लेकर अजय कुमार को पुलिस की ओर से फोन भी किए गए थे। बताया जा रहा है कि घटनाओं के बाद से अजय परेशान हो गया था और किसी से कोई बातचीत भी नहीं कर रहा था। अजय के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं एसपी बिलासपुर

    एसपी संदीप धवल ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि न तो स्वजन ने किसी पर कोई शक जाहिर किया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उक्त व्यक्ति ने दो दिन पूर्व अपनी कार से दो वाहनों को टक्कर मारी थी।

    यह भी पढ़ें: पालमपुर में लाइनमैन की करंट लगने से मौत: बिजली बोर्ड के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज, आखिर किसकी लापरवाही?