विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 बोट में झील के मध्य पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन, जेपी नड्डा भी हुए शामिल

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 11:21 AM (IST)

बिलासपुर के बाबा नाहर सिंह बजिया धौलरा मंदिर में शरदोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ, जिसमें मां दुर्गा की महादशमी पूजा और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करते लोग।

बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करते लोग।

HighLights

  1. बिलासपुर में बाबा नाहर सिंह मंदिर में शरदोत्सव का समापन।

  2. महादशमी पूजा के बाद गोबिंद सागर झील में मूर्ति विसर्जन।

  3. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य लोग शामिल।

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बाबा नाहर सिंह बजिया के धौलरा मंदिर में प्रथम नवरात्र से शुरू हुआ शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। सुबह साढ़े सात बजे से सवा 10 बजे तक मां दुर्गा की महादशमी पूजा हुई। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में हवन-यज्ञ, भोग और आरती के बाद मां के श्रृंगार के दर्शन दर्पण के माध्यम से कराए गए। महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दोपहर दो बजे मंदिर में स्थापित कलशों और मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश तथा भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विसर्जन यात्रा निकली। बाबा नाहर सिंह मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा शहर से गुजरते हुए लुहणू मैदान स्थित गोबिंद सागर झील के किनारे पहुंची। वहां से सैकड़ों श्रद्धालु 30 बोटों में झील के मध्य पहुंचे और मूर्तियों का विसर्जन किया।

जेपी नड्डा भी हुए शामिल

पूजा और यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, विशेष ओलिंपिक एशिया पैसेफिक की अध्यक्ष डा. मल्लिका नड्डा, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जाम्वाल और जेआर कटवाल शामिल हुए। शोभायात्रा में समिति के पदाधिकारियों, शहर के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ये भी हुए शामिल

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंह चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर और दुर्गा पूजा समिति के महासचिव प्रमोद बिट्टू भी मौजूद रहे। 

 

यह भी पढ़ें: न रामलीला और न ही रावण दहन…, कुल्लू दशहरा की अनूठी परंपरा; एक दिन बाद होता है देव समागम का आगाज


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।