Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bilaspur News: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन खुला, आवाजाही हुई शुरू; लोगों ने टोल प्‍लाजा का किया विरोध

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 10:15 AM (IST)

    किरतपुर नेरचौक फोरलेन को सभी तरह के वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया है। फोरलेन शुरू होने के पहले दिन ही पंजाब और हिमाचल के लोगों ने इस फोरलेन पर लगाए ग ...और पढ़ें

    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन खुला, आवाजाही हुई शुरू; लोगों ने टोल प्‍लाजा का किया विरोध
    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन खुला, आवाजाही हुई शुरू; लोगों ने टोल प्‍लाजा का किया विरोध

    बिलासपुर, जागरण संवाददाता: रविवार को किरतपुर नेरचौक फोरलेन को सभी तरह के वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया है। फोरलेन शुरू होने के पहले दिन ही पंजाब और हिमाचल के लोगों ने इस फोरलेन पर लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध भी शुरू कर दिया है। रविवार सुबह 8:00 बजे टोल प्लाजा का फोरलेन के साथ ही शुभारंभ किया गया। शुरुआती कुछ घंटों के दौरान ही काफी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

    काफी संख्‍या में लोगों की भीड़ जमा

    जैसे ही स्थानीय लोगों का टोल प्लाजा लगना शुरू हुआ तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी। पंजाब और हिमाचल की सीमा पर बने गडामोड़ा टोल प्लाजा पर पंजाब और हिमाचल की साथ लगती पंचायतों के सरपंच और प्रधान जमा हो गए। यहां जमा हुए प्रधानों ने कहा कि स्थानीय लोगों को 20 किलोमीटर के दायरे तक टोल प्लाजा लागू नहीं होना चाहिए।

    टोल प्लाजा होना चाहिए निशुल्क

    छोटी कार और जीप के लिए पूरी तरह से टोल प्लाजा निशुल्क होना चाहिए। इसके साथ ही क्षेत्र के बड़े कमर्शियल वाहनों के लिए भी 50 फीसदी तक छूट होनी चाहिए। लोगों के विरोध के बाद एनएचएआई ने एक हफ्ते का समय लोगों से मांगा है, ताकि उनकी मांग पर विचार किया जा सके। एक हफ्ते के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा से जमावड़ा हटा लिया है।