विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उल्टी का बहाना बना कोर्ट की पहली मंजिल से कूदकर भागा चिट्टा तस्कर, बिलासपुर पुलिस के छूटे पसीने; नाली में मिला

By Munish Ghariya Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 05:27 PM (IST)

बिलासपुर न्यायालय में पेशी के दौरान एक चिट्टा तस्कर पुलिस को चकमा देकर पहली मंजिल से कूदकर भाग गया। करीब ...और पढ़ें

बिलासपुर कोर्ट परिसर व पुलिस की ओर से पकड़ा गया चिट्टा तस्करी का आरोपित।

बिलासपुर कोर्ट परिसर व पुलिस की ओर से पकड़ा गया चिट्टा तस्करी का आरोपित।

HighLights

  1. चिट्टा तस्कर बिलासपुर कोर्ट से उल्टी का बहाना कर भागा।

  2. न्यायालय की पहली मंजिल से कूदकर पुलिस को चकमा दिया।

  3. डेढ़ घंटे बाद बस स्टैंड के पास नाली में छिपा मिला।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर में न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया चिट्टा तस्करी का आरोपित पुलिस को चकमा देकर पहली मंजिल से छलांग लगाकर भाग गया। आरोपित के अचानक कूदते ही परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस के करीब डेढ़ घंटे पूरा शहर छानने के बाद आरोपित बस स्टैंड के पास निकास नाली में छिपा मिला। 

आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस के दो जवान भेजे गए थे। इन दोनों के खिलाफ लापरवाही से ड्यूटी करने की कार्रवाई की जा रही है।

फोरलेन पर बस से गिरफ्तार किया था आरोपित

पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार शाम को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा क्षेत्र में एक लग्जरी बस की तलाशी के दौरान 32 वर्षीय चंद्रवीर निवासी वार्ड नंबर 5 बैंची डाकघर रायसन, जिला कुल्लू को 12.58 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार किया था। 

उलटी आने की बात कर भाग निकला

वहीं मंगलवार को पुलिस टीम आरोपित को पेशी के लिए न्यायालय लाई थी। जैसे ही उसे जज के समक्ष पेश करने के लिए अंदर बुलाया जाने लगा। इस दौरान आरोपित चंद्रवीर ने उल्टी आने की बात कहते हुए अपने मुंह में हाथ डाल लिया। उसके इस झांसे में आकर पुलिसकर्मी जब उसे बाथरूम की ओर ले जाने लगे, तभी मौका ताड़कर उसने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी और तेज रफ्तार में बस स्टैंड की तरफ भाग निकला।

पुलिस ने कर दी नाकाबंदी

अदालत परिसर में अचानक आरोपित के भागने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल शहर के सभी स्थानों में नाके लगा दिए और पूरा अमला शहर की छानबीन में लगा दिया। करीब ड़ेढ़ घंटे तलाश करने के बाद आरोपित पुलिस के हाथ लगा। 

लोगों ने दी सूचना, गंदी में नाली में कूदा है युवक

आरोपित ऐसी निकास नाली में घुसा था, जहां किसी को शक तक नहीं होता, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति सड़क से नीचे गंदगी वाले क्षेत्र में कूदा था।

न्यायालय परिसर जैसी संवेदनशील और सुरक्षित जगह से आरोपित के भागने के प्रयास का मामला गंभीर है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।

यह भी पढ़ें: वाट्सएप ग्रुप में मैसेज करने पर बर्खास्त कर दिया कर्मी, हिमाचल हाई कोर्ट ने बदला फैसला; कहा- यह सार्वजनिक आलोचना नहीं