यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्राले ने किया ओवरटैक, बाल-बाल बची जान
राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला धर्मशाला पर विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के बड़े नेता कुलदीप पठानिया देर शाम एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। एक ...और पढ़ें

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला धर्मशाला पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया देर शाम एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचे। एक तेज रफ्तार ट्राले ने विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी को ब्रह्मपुखर के पास ओवरटेक किया।
इस दौरान गाड़ी को चालक ने पक्की सड़क से किनारे कर दिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इसकी शिकायत पायलट ड्यूटी पर लगे उपनिरीक्षक ने पुलिस थाना बरमाणा में भी करवा दी है।
बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे कुलदीप पठानिया
पुलिस को दिए बयान में प्रोवेशनर उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी वीआइपी ड्यूटी लगी हुई थी। वह विधानसभा अध्यक्ष विधायक कुलदीप पठानिया के साथ ड्यूटी पर थे तथा शिमला मटौर मार्ग पर जब वह ब्रह्मपुखर के पास पहुंचे तो नम्होल के पास एक तेज रफ्तार ट्राला आया और ओवरटेक करके चला गया।
रोकने पर भी नहीं रूका ड्राइवर
इस दौरान उन्होंने गाड़ी को रोकने का भी इशारा किया, लेकिन यह नहीं रूका। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर गाड़ी को सड़क के किनारे नहीं उतारा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शिकायतकर्ता ने ट्राले चालक के खिलाफ तेज रफ्तार वाहन चलाने पर मामला दर्ज करवाया है।