विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: एम्स बिलासपुर की प्रशिक्षु डाक्टर से चंडीगढ़ के होटल में दुष्कर्म, उत्तर प्रदेश से है आरोपित युवक

Published: Tue, 07 Oct 2025 01:44 PM (IST)

AIIMS Bilaspur हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में एक MBBS छात्रा ने उत्तर प्रदेश के एक युवक पर शादी का ...और पढ़ें

एम्स बिलासपुर की प्रशिक्षु से दुष्कर्म हुआ है। प्रतीकात्मक फोटो
एम्स बिलासपुर की प्रशिक्षु से दुष्कर्म हुआ है। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। AIIMS Bilaspur, हिमाचल प्रदेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। संस्थान की एक एमबीबीएस प्रशिक्षु ने उत्तर प्रदेश के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत प्रशिक्षु ने बिलासपुर थाना में दी है।

चंडीगढ़ में मिलने बुलाया

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश का एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। 16 सितंबर को युवक ने उसे चंडीगढ़ में मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वह चंडीगढ़ पहुंच गई। वहां उसने एक होटल में कमरा बुक किया हुआ था।

शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए

युवक ने उसे कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा। शादी का झांसा देकर युवक ने प्रशिक्षु डाक्टर के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शादी से मुकर रहा है। 

पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपित

बिलासपुर पुलिस ने प्रशिक्षु की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर यहां लाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Himachal News: एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन मरीज के तकिये के नीचे मिला चिट्टा, नर्सिंग ऑफिसर ने पकड़ा

यह भी पढ़ें- शिमला में संपत्ति की खरीद फरोख्त में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला, मोहाली के व्यक्ति ने करवाई FIR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।