Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Landslide: खिली धूप के बीच बिलासपुर में दरका पहाड़, सड़क पर पहुंची चट्टानें, VIDEO

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 05:55 PM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में बागछाल पुल के पास भूस्खलन हुआ जिससे यातायात बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग ने पुल को खुलवाया और ...और पढ़ें

    जिला बिलासपुर के बागछाल पुल के पास हुआ भूस्खलन।
    जिला बिलासपुर के बागछाल पुल के पास हुआ भूस्खलन।

    HighLights

    1. बिलासपुर में भूस्खलन से पुल बाधित |
    2. मकानों और पशुशालाओं को नुकसान |
    3. प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी |

    संवाद सहयोगी, बिलासपुर। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में रविवार को खिली धूप के बावजूद पहाड़ी दरक गई। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बागछाल पुल के नजदीक भारी भूस्खलन हुआ। इस कारण बागछाल पुल करीब आधा घंटे के लिए बाधित हो गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी भेज कर इसे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया तथा पुल पर आए पत्थरों को हटाने का काम जारी था।

    साथ ही बिलासपुर जिला में विभिन्न स्थानों पर पशुशालाओं और लोगों के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

    जिलों में भवनों को नुकसान

    जानकारी के अनुसार काशी राम निवासी पनोह की पशुशाला गिरने से 30 हजार रुपये, मनी राम निवासी जबल्याना की पशुशाला गिरने से 20 हजार रुपये, बलदेव निवासी प्लासला के पक्के मकान को आंशिक क्षति पहुंचने से 20 हजार, दगड़ाहन निवासी विजय कुमार गौर के रसोईघर व बाथरूम के गिर जाने से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही बाबू राम निवासी मल्यावर के कच्चे मकान के गिर जाने से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: मंडी में मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर फिर गिरी चट्टानें, हाईवे पर खतरा बने हुए हैं ये 9 प्वाइंटस

    लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ का नुकसान

    लोक निर्माण विभाग बिलासपुर को सड़कों, नालियों के टूट जाने से 2 करोड़ 4 लाख 15 हजार रुपये का और जलशक्ति विभाग को मशीनरी के खराब होने से एक करोड़ 27 लाख 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: पहाड़ी से दरकी चट्टान और पलभर में मिट्टी में मिल गया मकान, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

    नुकसान का आकलन कर राहत दी जा रही : उपायुक्त 

    उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर रख रहा है। वहीं अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बागछाल पुल पर भूस्खलन के कारण एक पत्थर आ गया था जिसके कारण कुछ देर के लिए सड़क बाधित हुई थी। मशीनरी भेज कर इसे खोल दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मनाली-कीरतपुर फोरलेन: पहाड़ी से गिर रहे पत्थर नीचे से धंस रही सड़क, मंडी में यह प्वाइंट बना वाहन चालकों के लिए खतरा