Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kargil Vijay Diwas: बिलासपुर के सात वीरों ने कारगिल युद्ध में पिया था शहादत का जाम, दुश्मनों को चटाई थी धूल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 08:50 AM (GMT+05:30)

    Kargil Vijay Diwas 2023 देश 24वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। बिलासपुर के सात वीरों ने शहादत का जाम पिया था। उन्होंने देश को विजय दिलाने में अपने प्र ...और पढ़ें

    Kargil Vijay Diwas: बिलासपुर के सात वीरों ने कारगिल युद्ध में पिया था शहादत का जाम
    Kargil Vijay Diwas: बिलासपुर के सात वीरों ने कारगिल युद्ध में पिया था शहादत का जाम

    बिलासपुर,जागरण संवाददाता। Kargil Vijay Diwas: देश 24वां 'कारगिल विजय दिवस' मना जा रहा है। यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया था। देश के विभिन्न राज्यों के जवानों का कारगिल युद्ध में बलिदान है, जिसे कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के सात वीरों ने शहादत का जाम पिया था। उन्होंने देश को विजय दिलाने में अपने प्राणों का त्याग दिया था।

    बिलासपुर के शहीद जवान

    कारगिल युद्ध में बिलासपुर के शहीद जवानों में बिलासपुर से वीर चक्र विजेता हवलदार उधम सिंह, नायक मंगल सिंह, राइफलमैन विजय पाल, हवलदार राजकुमार, नायक अश्वनी कुमार, हवलदार प्यार सिंह और नायक मस्त राम ने अपने प्राणों की आहुति देकर कारगिल में विजय दिलवाई थी।

    शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    आज उन्हें याद किया जाएगा। उनके पराक्रम ओर शौर्य को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए जाएंगे। हर वर्ष जिला प्रशासन और सैनिक कल्याण विभाग द्वारा यहां बिलासपुर के शहीद सम्मारक पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया जाता है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर नगर परिषद बिलासपुर के चंगर सेक्टर में स्थित शहीद स्मारक में पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित करेंगे।

    बिलासपुर के परमवीर चक्र विजेता है : संजय कुमार

    लासपुर जिला के कई सैनिकों ने कारगिल विजय में अपना अहम योगदान दिया था। बिलासपुर जिला एक योद्धा ने इस युद्ध में इतिहास रचा है। वो सैनिक हैं संजय कुमार जो बिलासपुर के झंडूता विकास खंड के बकैंन के निवासी हैं। उन्हें जीवित रहते परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। बिलासपुर के लिए यह गर्व की बात है। हालांकि परमवीर चक्र युद्ध में अदम्य साहस दिखाने के लिए दिया जाता है और अधिकाश सैनिकों को मृत्यु के बाद दिया जाता है।

    \

    खबरें और भी