विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रांडेड कंपनी की चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा, Chocolate Day पर बच्चे के लिए लाए थे पिता; रैपर खोलते ही उड़े होश

Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:48 PM (IST)

बिलासपुर के मंडी मांडवा में एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के लिए खरीदी गई चॉकलेट में जिंदा कीड़ा और अंडे ...और पढ़ें

नामी कंपनी की चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा। फोटो- सोशल मीडिया

नामी कंपनी की चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. बिलासपुर में नामी कंपनी की चॉकलेट में मिला जिंदा कीड़ा।

  2. मई 2026 तक वैध चॉकलेट में कीड़े मिलने से चिंता।

  3. खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की गहन जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। बिलासपुर में मंडी मांडवा में एक नामी कंपनी की चॉकलेट में जिंदा कीड़ा और उसके अंडे निकले। चॉकलेट खरीदने वाले रमेश चंद ने बताया कि एक दुकान से उन्होंने बच्चे के लिए पांच रुपये की चॉकलेट खरीदी थी। जब उन्होंने घर आकर अपने बच्चे शिवा को देने के लिए रैपर खोला, तो उनके होश उड़ गए।

चॉकलेट के भीतर एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा था और उसने वहां अंडे भी दिए थे। रमेश चंद का कहना है कि यदि बच्चा इसे खा लेता, तो उसकी जान पर बन सकती थी या वह किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाता।

कंपनी की क्वालिटी पर उठे सवाल

चिंतनीय बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट मई 2026 अंकित है। यानी उत्पाद अभी पूरी तरह से वैध (वैलिड) था। वैध तिथि के बावजूद उत्पाद में इस तरह की गंदगी निकलना कंपनी के क्वालिटी कंट्रोल और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवालिया निशान खड़े करता है।

पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर चॉकलेट को सुरक्षित रख लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने कहा कि यदि यह मामला सही पाया जाता है, तो इसकी गहन जांच की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी सप्लायर या निर्माता को नहीं बख्शेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।