Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mazar Controversy: हिमाचल में फिर उपजा मजार विवाद, अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़; मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 09:58 AM (IST)

    बिलासपुर के सांढू मैदान में स्थित मजार को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुस्लिम समुदाय ने घ ...और पढ़ें

    बिलासपुर के सांढू मैदान में अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार।
    बिलासपुर के सांढू मैदान में अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार।

    HighLights

    1. मजार में तोड़फोड़, पुलिस जांच जारी
    2. मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, कार्रवाई का आश्वासन
    3. भूमि के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। Himachal Mazar Controversy: हिमाचल (Himachal News) के बिलासपुर के सांढू मैदान में पिछले सप्ताह मजार को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार रात अज्ञात लोगों ने ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सांढू मैदान स्थित मजार (Bilaspur Mazar Controversy) को किसी ने तोड़ दिया है।

    अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी की नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मामले पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और मजार (Himachal Mazar Controversy) के तोड़े गए हिस्से का मरम्मत कार्य भी शुरू करवा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में संजौली मस्जिद के बाद अब नया विवाद, रातों-रात मजार बनाने का दावा; हिंदू संगठनों ने की जांच की मांग

    पिछले चार साल में यह मजार दूसरी बार तोड़ी गई है। प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि मामला शांत हो गया है और इस पूरे प्रकरण को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग भी शांत हैं, लेकिन हिंदू समुदाय के लोग जिला प्रशासन से मजार की भूमि को लेकर स्थित स्पष्ट करने को कह रहे हैं।

    7 अप्रैल को मजार तोड़ने पहुंच गए थे सवर्ण मोर्चा के लोग

    सात अप्रैल को सुंदरनगर मंडी के युवक ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा कर बिलासपुर (Bilaspur Mazar Controversy) के सांढू मैदान में अवैध मजार का निर्माण किए जाने का दावा किया था। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारी वहां पहुंच गए और तोड़फोड़ करने की बात करने लगे।

    खबरें और भी

    पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर मामला शांत करवा दिया। पुलिस ने वीडियो प्रसारित करने वाले युवक के खिलाफ सदर थाना बिलासपुर में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद मामले की छानबीन चल रही थी।

    2022 में भी तोड़ी गई थी मजार

    सांढू मैदान स्थित इस मजार (Mazar Controversy in Himachal) को लेकर पहली बार विवाद नहीं हुआ है। इससे पहले वर्ष 2021-22 के दौरान भी मजार में निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ था और कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए ढांचा गिरा दिया था। सदर थाना बिलासपुर में अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

    विवादित मजार को फिर किसी ने तोड़ दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि यहां के लोग जागरूक हैं। प्रशासन को चाहिए कि मजार को लेकर दस्तावेज सार्वजनिक करे ताकि पता लग सके कि असल में मजार की भूमि कहां है। यह क्षेत्र बीबीएमबी के अधीन आता है, उनसे बात कर दस्तावेज देखे जाएंगे। ये लोग गोबिंदसागर झील के मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ मजार का भी जीर्णोद्धार करवाना चाहते हैं, जो होने नहीं दिया जाएगा। -प्रीतम, प्रांत संपर्क प्रमुख, हिंदू रक्षा मंच।

    मजार को अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच में कुछ साक्ष्य भी मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपित जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं मजार के टूटे हुए हिस्से को भी दुरुस्त करवाया जा रहा है। -शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।

    यह क्षेत्र बीबीएमबी के अधीन आता है, उनसे बात कर दस्तावेज देखे जाएंगे। ये लोग गोबिंदसागर झील के मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ मजार का भी जीर्णोद्धार करवाना चाहते हैं, जो होने नहीं दिया जाएगा।-प्रीतम, प्रांत संपर्क प्रमुख, हिंदू रक्षा मंच।

    यह भी पढ़ें- 'रिकॉर्ड से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं...', संजौली मस्जिद विवाद में नया मोड़, सरकारी जमीन होने का किया गया दावा