विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिलासपुर में मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय मनाएगा शोक दिवस, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया जाएगा याद

Published: Thu, 25 Jun 2026 02:58 PM (IST)

बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय मुहर्रम की 10वीं तारीख, अशूरा, को शोक दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन पैगंबर मोहम्मद ...और पढ़ें

मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय बिलासपुर में मनाएगा शोक दिवस। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय बिलासपुर में मनाएगा शोक दिवस। एआई जेनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय अशूरा को शोक दिवस के रूप में मनाएगा

  2. इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जाएगा

  3. सत्य और न्याय के लिए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी

जागरण संवाद केंद्र, बिलासपुर। मुस्लिम समुदाय शुक्रवार (26 जून, 2026) को मुहर्रम की 10वीं तारीख यानी अशूरा का दिन शोक और अफसोस के रूप में मनाएगा। इस दिन मुस्लिम समाज पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करता है।

नसीम मोहम्मद प्रधान जिला मुस्लिम वैल्फेयर सोसायटी बिलासपुर ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लगभग 1400 वर्ष पहले करबला की जंग में इमाम हुसैन ने सत्य, न्याय और इंसाफ की रक्षा के लिए अपने 72 साथियों और रिश्तेदारों के साथ शहादत दी थी।

उन्होंने अन्याय के आगे झुकने से इनकार किया और अपने सिद्धांतों की रक्षा करते हुए बलिदान दिया। अशूरा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखेंगे, विशेष इबादत करेंगे और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दुआ मांगेंगे।

इस दिन इमाम हुसैन की कुर्बानी और उनके आदर्शों को याद किया जाता है। कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शिया समुदाय के लोग ताजिया जुलूस निकालकर करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अपने दुःख का इजहार करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।