विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला-मटौर हाईवे बंद, बिलासपुर के खलोटा में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा; प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट किया

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 01:46 PM (IST)

बिलासपुर के नम्होल के पास खलोटा में शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन निर्माण के दौरान सड़क धंस गई है। इसके चलते यातायात रोककर वैकल्पिक मार्ग जारी किए गए हैं।

शिमला मटौर हाईवे पर बिलासपुर के खलोटा में धंसी सड़क। जागरण

शिमला मटौर हाईवे पर बिलासपुर के खलोटा में धंसी सड़क। जागरण

HighLights

  1. बिलासपुर के खलोटा में शिमला-मटौर हाईवे पर सड़क धंसी।

  2. फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान हुआ यह हादसा।

  3. यातायात रोककर वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बिलासपुर के नम्होल के पास खलोटा में सड़क धंस गई है। मंगलवार सुबह खलोटा के समीप फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इस कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।

एनएचएआई प्रबंधन के अनुसार, इस संवेदनशील पैच पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षात्मक मरम्मत कार्य जारी है। जब तक आवश्यक मरम्मत कार्य पूरी तरह संपन्न नहीं हो जाता, तब तक यह मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा।

वैकल्पिक रूट प्लान जारी

बिलासपुर प्रशासन ने शिमला, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर की ओर आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) निर्धारित किए हैं।

  • बिलासपुर हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहन ब्रह्मपुखर-जुखाला-जब्बल पुल-रानीकोटला-खारसी-दाड़लामोड़ होकर शिमला भेजे जा रहे हैं।
  • शिमला से मंडी जाने वाले वाहन दाड़लामोड़-नवगांव-खारसी-रानीकोटला  व बैरी होकर मंडी की ओर जाएंगे।
  • शिमला से बिलासपुर हमीरपुर जाने वाले वाहन दाड़लामोड़-खारसी-रानीकोटला-जब्बल पुल-घाघस/ब्रह्मपुखर होकर बिलासपुर की ओर निकलेंगे।

पुलिस प्रशासन की अपील

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि सभी वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। चालकों से आग्रह किया गया है कि वे सड़क पर अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें, लेन अनुशासन का पालन करें और आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस आदि) को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दें। सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: 'चुवाड़ी से चंबा के लिए टनल, द्रम्मण से पांगी रोड बनाया जाए NH', कुलदीप पठानिया ने नितिन गडकरी से उठाई मांग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।