विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में GYM में एक्सरसाइज करते हुए शिक्षक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:04 PM (IST)

घुमारवीं में जिम में कसरत के दौरान एक निजी स्कूल के शिक्षक विशाल कौंडल (50) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

जिम में कसरत के दौरान तबीयत बिगड़ने से शिक्षक की मौत।

जिम में कसरत के दौरान तबीयत बिगड़ने से शिक्षक की मौत।

HighLights

  1. शिक्षक विशाल कौंडल की जिम में कसरत के दौरान मौत

  2. प्रारंभिक जांच में हृदयघात को मौत का कारण बताया गया

  3. डॉक्टरों ने अधिक वर्कआउट से बचने और जांच की सलाह दी

संवाद सहयोगी, घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में बुधवार की सुबह रोज की तरह दिन की शुरुआत करने जिम पहुंचे एक निजी स्कूल के शिक्षक की कसरत के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान जोलपलाखी गांव के निवासी 50 वर्षीय विशाल कौंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विशाल कौंडल घुमारवीं के एक निजी शिक्षण संस्थान में फिजिक्स का शिक्षक था। सामान्य दिनों की भांति जिम में कसरत करने गए थे।

अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

वर्कआउट के दौरान अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और वे अचेत होकर गिर पड़े। जिम में मौजूद अन्य लोगों व साथियों ने बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत संभाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच व लक्षणों के आधार पर मौत का कारण हृदयघात माना गया है, हालांकि मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विशेषज्ञ परामर्श

कभी भी क्षमता से अधिक जिम न करें, बीच बीच में थोड़ा आराम कर लें। जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने से अपनी स्वास्थ्य को हानि होती है। जिम जाने वाले व्यक्ति को समय समय पर अपना मेडिकल चैकअप करवाना चाहिए। साल के कम से कम एक बार अपने हृदयघात की जांच करवाना जरूरी है। अगर जांच में कुछ दिक्कत आती है तो ज्यादा वर्कआउट बिल्कुल बंद कर दें और हल्की वाक किया करें। 45 साल से अधिक आयु वालों को इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।-डॉ. शशिदत्त शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।