Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: आठ मिनट तक पूर्व विधायक को पीटते रहे हमलावर, CCTV फुटेज आया सामने; गाड़ियों में लाए थे अपने साथ कई हथियार

    By munish ghariya Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 28 Feb 2024 01:31 PM (IST)

    23 फरवरी को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर (Bilaspur Crime News ) पर कुछ हमलावरों ने कई हथियारों के साथ हमला बोला। दरअसल एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसम ...और पढ़ें

    Bilaspur News: सुनियोजित ढंग से हुआ था पूर्व विधायक पर हमला। फोटो-एक्स हैंडल
    Bilaspur News: सुनियोजित ढंग से हुआ था पूर्व विधायक पर हमला। फोटो-एक्स हैंडल

    HighLights

    1. सुनियोजित ढंग से हुआ था पूर्व विधायक पर हमला।
    2. आठ मिनट तक बंबर ठाकुर को पीटते रहे हमलावर।
    3. हमला करने की मंशा से आए थे आरोपित।

    मुनीष गारिया, बिलासपुर। रेलवे लाइन निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालय जबली में 23 फरवरी को बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले (Attackers beat up former MLA Bumber Thakur) के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक बंबर ठाकुर और आरोपितों के बीच कई माह से विवाद चल रहा था।

     हमला करने की मंशा से आए थे आरोपित

    23 फरवरी को बंबर ठाकुर के घटनास्थल पर जाने की सूचना मामले के आरोपितों को भी मिल चुकी थी। इस कारण वह अपने कई साथियों को साथ लेकर आए थे। आरोपित घटनास्थल पर बात करने एवं चर्चा करने के लिए नहीं आए थे, बल्कि हमला करने की योजना बनाकर ही आए थे।

    दोनों गुटों के बीच करीब आठ मिनट तक की लड़ाई

    इसके लिए उन्होंने अपनी गाड़ियों में हॉकी सहित अन्य हथियार रखे थे, जिन्हें गत दिनों पुलिस ने बरामद किया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पाया गया है कि दोनों गुटों के बीच करीब आठ मिनट तक लड़ाई हुई।

    यह भी पढ़ें: Kullu News: कुल्लू में नशा तस्करी का भंडाफोड़, चरस मामले में तीन लोग गिरफ्तार; एक किलो नशीला पदार्थ बरामद

    पहले दोनों पक्षों के बीच आपस में मौखिक तौर पर विवाद और कहासुनी होती रही। इसके बाद 11:18 बजे आरोपितों ने बंबर ठाकुर को पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर लेटाकर उन्होंने बंबर ठाकुर को आठ मिनट तक पीटा। 11:26 बजे तक आरोपितों ने बंबर ठाकुर को पीटा।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले कम ही लोग थे, लेकिन अधिकतर लोग वहां देख ही रहे थे। विवाद होने के बाद बंबर ठाकुर के पक्ष में उनके समर्थक व स्थानीय करीब दो सौ से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए थे।

    यह भी पढ़ें: Shimla Murder Case: पुलिस कंट्रोल रूम के सामने तेजधार हथियार से युवक की हत्या करने वाला आरोपी काबू, हरियाणा में हुई गिरफ्तारी