विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हादसा या लापरवाही? तीखे मोड़ पर दिखे टायरों के निशान, खाई में पड़ी थीं 8 लाशें; चंबा हादसे के बाद उठे सवाल

Published: Mon, 01 Jun 2026 09:04 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Jun 2026 09:13 AM (GMT+05:30)

चंबा-पांगी मार्ग पर सच्चे जोत के पास कालावन में एक दर्दनाक कार हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

कालावन कार हादसे में चालक समेत आठ पर्यटकों की मौत।

कालावन कार हादसे में चालक समेत आठ पर्यटकों की मौत।

HighLights

  1. सच्चे जोत मार्ग पर कालावन में कार दुर्घटना

  2. हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत

  3. बेंगलुरु के सात पर्यटक थे मृतकों में शामिल

संवाद सहयोगी, तीसा/चंबा। चंबा से पांगी को जोड़ने वाले सच्चे जोत मार्ग पर शनिवार (30 मई) को कालावन में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इनमें ड्राइवर सहित सात पर्यटक शामिल हैं। ड्राइवर बनीखेत का रहने वाला था और पर्यटक बेंगलुरु के रहने वाले थे।

मरने वालों में गाड़ी चालक विश्वास पुत्र थोमस निवासी ज्वाला, बनीखेत के अलावा अरविंद चंद्राकर, प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर, अकशद पुत्र अरविंद, वहीं दर्श पुत्र अरविंद निवासी फ्लैट नंबर 001, काड़ुगोडी, बेंगलुरु और पीजी कार्तिग्यायन, मनी माला पत्नी पीजी कार्तिग्यायन, नंदन पुत्र पीजी कार्तिग्याय निवासी फ्लैट नंबर ए-1 216 सरूद सिम्फनी व्हाइट फील्ड करकटपा बेंगलुरु शामिल हैं।

अरविंद का परिवार मूलरूप से छत्तीगढ़ का रहने वाला था, लेकिन मौजूदा समय में बेंगलुरू में ही रह रहे थे। हादसा गत शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे सच्चे जोत से वापस आते समय हुआ था। यहां पर कार गहरी खाई में गिर गई थी।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कार हादसे में आठ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डलहौजी से सच्चे जोत के लिए निकली पर्यटकों की गाड़ी (एचपी 01 सी-2133) गत शुक्रवार को दिन में 11 बजे बैरागढ़ चेकपोस्ट से आगे निकली थी।

C-197-1-DHA1060-390476

इसके बाद गाड़ी न तो पांगी पहुंची और न ही बैरागढ़ लौटी। जब स्वजन व प्रशासन को हादसे की सूचना मिली तो खोज अभियान शुरू किया गया। सच्चे जोत की तरफ पता करने पर भी गाड़ी का कहीं कोई पता नहीं चला।

76406498

तलाश करने के दौरान कालावन के समीप तीखे मोड़ पर सड़क के बाहर की तरफ गाड़ी गिरने के कुछ निशान दिखाई दिए। जब वहां से नीचे देखा तो गाड़ी का कुछ पार्ट टूटकर पड़ा था। खाई के नीचे नाले में गाड़ी गिरी थी।

C-197-1-DHA1004-390468

उसके बाद नीचे जाकर देखा तो आठ लोगों के शव बरामद हुए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में ड्राइवर सहित आठ लोग ही सवार थे। रविवार (31 मई) को पुलिस ने लोगों के सहयोग से शवों को नाले से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।

सच्चे जोत मार्ग पर कालावन में कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक सहित आठ पर्यटकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। -रंजन शर्मा, डीएसपी चुराह।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।