विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा बस हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, 8 हुई मृतकों की संख्या; परिवार लगाए बैठा था घर लौटने की उम्मीद

By Chamba Office Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 09 Aug 2026 05:34 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:03 PM (GMT+05:30)

चंबा बस दुर्घटना में घायल एक महिला धर्मों देवी ने टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ...और पढ़ें

चंबा बस हादसे में एक और महिला ने दम तोड़ दिया है।

चंबा बस हादसे में एक और महिला ने दम तोड़ दिया है।

HighLights

  1. चंबा बस हादसे में एक और घायल महिला की मौत।

  2. धर्मों देवी ने टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

  3. हादसे में मरने वालों की कुल संख्या अब आठ हुई।

संवाद सहयोगी, तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के देवीकोठी-बैरागढ़ सड़क पर शनिवार को हुई बस दुर्घटना में घायल एक महिला ने राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका धर्मों देवी पत्नी जस्सा राम निवासी घुलेई तहसील एवं जिला चंबा की रहने वाली थी। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर स्वजन को सौंप दिया है। 

तीन घायल किए थे टांडा रेफर

शनिवार देवीकोठी से चंबा आ रही निजी बस चलुंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में चालक-परिचालक सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बस में सवार 11 लोग घायल हुए थे, जिन्हें सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रेफर कर दिया था। तीन घायलों को चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया था। इनमें घायल धर्मों देवी भी शामिल थीं। 

ऑपरेशन की चल रही थी तैयारी और तोड़ दिया दम

बताया जा रहा है कि टांडा में चिकित्सकों की ओर से धर्मों देवी के ऑपरेशन की बात कही थी। ऑपरेशन के बाद स्वजनों को ब्लड की जरूरत पड़ने की बात कहते हुए पहले ही चिकित्सकों ने प्रबंध करने को कहा था। बताया जा रहा है कि स्वजनों की ओर से ब्लड का प्रबंध भी कर लिया था। आपरेशन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं। लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

परिवार स्वस्थ होकर लौटने की लगाए बैठा था उम्मीद

परिवार के सदस्य घर में धर्मों देवी के स्वस्थ होकर लौटने की भगवान से अरदास लगा रहे थे। लेकिन नियति को कुछ ओर ही मंजूर था। धर्मों देवी की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया हैं। परिवार के सदस्यों सहित सगे संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

क्या कहना है एसपी चंबा का

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस दुर्घटना में घायल एक और महिला ने टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। महिला की मौत के बाद बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या आठ हो गई है।

यह भी पढ़ें: चंबा बस हादसा: मेरी मां कहां है... अस्पताल के बिस्तर से पुकार रही 5 साल की प्रियंका, 4 बेटियों के सिर से उठा ममता का साया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।