विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा को मिली HRTC की 10 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी CM मुकेश ने दिखाई हरी झंडी; चिंतपूर्णी के लिए चली पहली गाड़ी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 01:23 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 04:55 PM (IST)

चंबा डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलीं, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें चंबा-चिंतपूर्णी सहित विभिन्न रूटों पर चलेंगी।

डिप्टी सीएम ने चंबा में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। जागरण

डिप्टी सीएम ने चंबा में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। जागरण

HighLights

  1. चंबा डिपो को मिलीं 10 नई इलेक्ट्रिक बसें।

  2. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बसों को हरी झंडी दिखाई।

  3. पहली बस चंबा से माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई।

जागरण टीम, चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। एचआरटीसी के चंबा डिपो में 10 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं व शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इन बसों के चलने से लोगों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। इन बसों को चंबा-पठानकोट, नूरपुर-जसूर आदि रूटों पर चलाने की योजना है।

डिप्टी सीएम ने पुलिस मैदान चंबा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से पहली इलेक्ट्रिक बस चंबा से माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए रवाना हुई। यह बस बनीखेत, दुनेरा, सदवां, नूरपुर, धमेटा और तलवाड़ा होते हुए माता श्री चिंतपूर्णी तक चलेगी।

इन रूटों पर भी दौड़ेंगी बसें

आने वाले दिनों में चंबा साहो, डलहौजी के अलावा सलूणी व तीसा रूट पर भी बसें चलाई जा सकती हैं। उपमुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को चंबा दौरे के दौरान 25 बसें जिनमें 15 इलेक्ट्रिक और दस डीजल बसें देने की बात कही थी। इनमें करीब आठ डीजल से चलने वाली बसें अन्य डिपो से चंबा को मिल गई थी। अब 10 इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। निगम प्रबंधन के अनुसार छह बसें भी जल्द चंबा को मिलेंगी। 

चार्जिंग प्वाइंट भी हुआ चालू

डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि 10 इलेक्ट्रिक बसें चंबा पहुंच गई हैं। पांच अन्य बसें भी जल्द आने की उम्मीद है। आगामी दिनों में यह संख्या बढ़ भी सकती है। वर्कशॉप में चार्जिंग प्वाइंट लगने के साथ चालू भी हो गया है। ट्रायल के बाद ये बसें रूट पर दौड़ना शुरू हो जाएंगी। चंबा में प्रदूषण रहित बसों के चलने से यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर का लाभ मिलेगा।

चंबा में पहली बार शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा में पहली बार 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ है। यह चंबा के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आने वाले समय में चंबा में मिड्डी बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निगम में सरकार जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती भी करेगी। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली है। इन योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है तथा निर्माणाधीन योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: कीरतपुर-मनाली हाईवे पर डडौर और नागचला में बनेंगे फ्लाईओवर कम अंडरपास, निर्माण की डेडलाइन तय


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।