विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में भारी बारिश: चंबा में मलबे की चपेट में आई बस, भरमौर में गाड़ी के आगे पहाड़ से बरसे पत्थर; सतर्कता से टला हादसा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 21 Jul 2026 11:24 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2026 01:10 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य मार्ग बंद होने ...और पढ़ें

HighLights

  1. चंबा में भारी बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद।

  2. मलबे में फंसी बस, यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए।

  3. प्रशासन ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की।

जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर नहीं थम रहा है। प्रदेशभर में लगातार बारिश जारी है। चंबा जिले में भारी वर्षा और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण जिले के मुख्य मार्गों समेत संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं। चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास सड़क पर आए मलबे में एक निजी बस फंस गई, जिससे यात्रियों की जान अलख में आ गई। मलबा व बस को आगे बढ़ता न देख यात्री सहम गए। लेकिन गनीमत रही कि बस पलटी नहीं व सभी यात्री बाहर निकल आए।

बस के आगे बरसने लगे पत्थर

वहीं, चंबा भरमौर एनएच पर दुर्गेठी के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर बरसने लगे, एक बस इनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते बस को रुकवा दिया था। 

Chamba Landslide 11

चंबा हाईवे बंद, लोग फंसे

चंबा-भरमौर मार्ग पर दुर्गेठी और बत्ती की हड्डी के समीप भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

भटियात का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा

उपमंडल भटियात में बारिश का प्रचंड रूप देखने को मिला है। मूसलाधार बारिश के चलते तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी मुख्य एवं संपर्क मार्ग पूरी तरह ठप हो चुके हैं। चुवाड़ी-नूरपुर, चुवाड़ी-सिहुंता, चुवाड़ी-ककीरा और चुवाड़ी-चंबा (वाया जोत) मार्ग बंद होने से क्षेत्र की पूरी परिवहन व्यवस्था ठप पड़ गई है।

बहाली कार्य में बारिश बनी बाधा

प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें सड़कों को खोलने के लिए मौके पर तैनात हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों से गिरते मलबे के कारण मार्ग बहाली के काम में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

भारी बारिश के कारण जिले के कई प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन हुआ है। लोक निर्माण विभाग और मशीनरी को मार्ग बहाली के काम पर तुरंत लगा दिया गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मेरी सभी जिलावासियों और यात्रियों से अपील है कि वे खराब मौसम को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा से बचें और नदी-नालों के समीप न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
-मुकेश रेप्सवाल उपायुक्त चंबा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन जगह बादल फटने से तबाही, पांगी और लाहुल में 3 पुल बहे; फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान