विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chamba Road Accident: चंबा में 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, दो दिन बाद चला हादसे का पता

Published: Tue, 01 Jul 2025 05:40 PM (IST)

Chamba Road Accident चंबा के बनीखेत-खैरी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा ...और पढ़ें

बनीखेत-खैरी मार्ग पर कार खाई में गिरी एक युवक की हुई मौत दूसरा युवक हुआ घायल
बनीखेत-खैरी मार्ग पर कार खाई में गिरी एक युवक की हुई मौत दूसरा युवक हुआ घायल

HighLights

  1. चंबा मार्ग पर कार दुर्घटना, एक की मौत |
  2. बनीखेत-खैरी मार्ग पर हुआ हादसा |
  3. घायल युवक दो दिन जंगल में रहा |

संवाद सहयोगी, डलहौजी। Chamba Road Accident, बनीखेत-खैरी मार्ग पर हुए एक वाहन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक घायल हो गया। हादसे में काल का ग्रास छात्र था और अपने स्वजन की इकलौती संतान था। हादसे में युवक की मौत हो जाने से उनके परिवार व गांव में शोक का माहौल है। डलहौजी के अंतर्गत आने वाली बगढार पंचायत के गांव छनुइं के निवासी चचेरे भाई कर्ण सिंह पुत्र व्यास देव व सुमित ठाकुर पुत्र काका राम रविवार को कार संख्या एचपी 73 ए 6631 के माध्यम से किसी कार्य के चलते बनीखेत की ओर आए थे।

बनीखेत से वापसी पर उनकी कार बनीखेत-खैरी मार्ग पर बड़ेरु गांव से कुछ दूरी पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। जिस स्थान पर कार खाई में लुढ़की उस स्थान पर काफी ज्यादा ढलान थी। जिस कारण कार खाई में लुढकते हुए नीचे बह रहे गहरे नाले में जा पहुंची। जबकि कार में सवार दोनों युवक छिटक कर कार से बाहर जा गिरे। हादसे में कार चालक कर्ण सिंह की मौका पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूसरे युवक सुमित ठाकुर को भी चोटें आई। हादसे का पता दो दिन बाद चला। 

ऐसे लगा हादसा होने का पता

हादसे के संबंध में न तो स्वजन को कुछ पता चला और न ही अन्य लोगों को। दोनों युवकों के रविवार को घर न पहुंचने पर स्वजन ने उनकी तलाश की, जबकि युवकों को फोन भी किए मगर युवकों के मोबाइल भी बंद आ रहे थे। सोमवार को भी युवकों की स्वजन ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने बढेरु गांव के समीप एक पेड़ पर किसी वाहन की टक्कर से लगे हुए निशान देखे। और गहनता से जांच करने पर लोगों ने पेड़ के नीचे ढांक में एक कार की नंबर प्लेट भी देखी। जिसपर लोगों को यहां वाहन हादसा होने का पता चला।

घायल अवस्था में दो दिन जंगल में सहमे हुए बैठा रहा सुमित

लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस कर्मचारियों सहित काफी संख्या में लोग व दोनों युवकों के स्वजन भी मौका पर पहुंच गए। खाई में तलाश करने पर पुलिस व स्वजन ने चालक कर्ण सिंह का शव तो बरामद कर लिया। मगर सुमित ठाकुर का काफी देर तक कोई पता नहीं चला। काफी ज्यादा तलाश करने पर सुमित को लोगों ने जंगल में गुमसुम हालत में बैठा हुआ पाया। हादसे के बाद सुमित ठाकुर काफी ज्यादा सहम चुका था और घबराया हुआ था। सुमित दो रातों व एक दिन से बरसात के बीच अकेला जंगल में ही बैठा हुआ था। हादसे में सुमित ठाकुर को भी चोटें आई हुई थी।

पुलिस द्वारा हादसे में काल का ग्रास बने कर्ण सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल डलहौजी ले जाने के साथ घायल सुमित ठाकुर को भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। जहां कि प्राथमिक उपचार के बाद सुमित को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। एसएचओ डलहौजी जगबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।