विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू का होली दौरा रद, झंडे लगाते करंट से युवा कांग्रेस नेता की मौत के बाद उद्घाटन व शिलान्यास भी स्थगित

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 11:46 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Oct 2026 03:25 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का होली (चंबा) दौरा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से मौत के बाद ...और पढ़ें

युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि का फाइल फोटो और इस झंडे को लगाते करंट लगा था।

युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि का फाइल फोटो और इस झंडे को लगाते करंट लगा था।

HighLights

  1. युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई मौत।

  2. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का होली दौरा रद्द कर दिया गया।

  3. सभी शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए।

जागरण टीम, होली (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू होली दौरे के बीच हुए हादसे के बाद कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का पार्टी का झंडा लगाते समय करंट लगने से निधन हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का होली दौरा रद नहीं हुआ है, लेकिन शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सीएम सुक्खू का होली दौरा रद कर दिया गया। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में दिक्कत के कारण ऐसा हुआ।

2.45 बजे पहुंचने का था कार्यक्रम

सीएम सुक्खू का दोपहर बाद 2.45 बजे होली पहुंचने का कार्यक्रम था। इसके बाद युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि के घर जाकर परिवार से मिलना था, 3.45 बजे सीएम का वापस लौटने का कार्यक्रम था। लेकिन ऐन मौके पर तकनीकी कारण से दौरा रद कर दिया गया। 

दो दिन का दौरा था तय

सीएम सुक्खू का 22 से 23 अक्टूबर तक होली दौरा तय था। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करना था। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री लाके वाली माता मंदिर में दर्शन के लिए जाने का कार्यक्रम था। माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री होली उतराला सड़क का भी जायजा लेना था।

रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मी के घर रुकने का था कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का होली मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर सुटकर में सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मी विद्याधर के घर पर रुकने का कार्यक्रम था। शाम को यहां स्कूल मैदान में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम होना था। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया, हिमाचल में CM के स्वागत की तैयारी में जुटे युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष की करंट से मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।