हिमाचल के भरमौर में बादल फटने से बहे लकड़ी के 10 पुल, खुंडी माता जा रहे 50 श्रद्धालु फंसे; ग्रामीण बने देवदूत
हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर में बादल फटने से दस पुलिया बह गईं, जिससे खुंडी माता मंदिर जा रहे ...और पढ़ें

भरमौर के खुंदेल में पुल बह जाने के बाद अस्थायी पुलिया से गुजरते खुंडी माता जा रहे श्रद्धालु।
HighLights
भरमौर में बादल फटने से दस पुलिया बहीं।
खुंडी माता मंदिर जा रहे 50 श्रद्धालु फंसे।
ग्रामीणों ने अस्थायी पुलिया बनाकर श्रद्धालुओं को बचाया।
संवाद सहयोगी, मैहला (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बादल फटने से करीब दस पुलिया बह गईं व मंदिर गए श्रद्धालु फंस गए। पंचायत खुंदेल के 84 चली नामक स्थान पर बादल फटने के बाद वेलजली खड्ड में जलस्तर बढ़ने से भारी नुकसान हुआ है। वेलजली से लेकर अलमी तक छोटी बढ़ी स्थायी व अस्थायी 10 पुलिया बहने का अनुमान है। पानी के बहाव में पुलिया बहने से लोगों का आने जाने का संपर्क पूरी तरह से टूट गया।
अस्थायी पुलिया डालकर रेस्क्यू किए श्रद्धालु
पुलिया बहने से खुंडी माता मंदिर के लिए जाने वाले करीब 50 श्रद्धालु भी अधर में फंसे रहे। इसकी सूचना मिलने पर पंचायत के लोग प्रधान समेत मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के सहयोग से नाले के ऊपर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाकर उन्हें आर-पार करवाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली ओर नाले को पार कर आगे की राह पकड़ी।
बादल फटने से संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त
बादल फटने से साथ लगते आने जाने के रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान न तो कोई श्रद्धालु नाले से होकर जा रहा था और न इसके आस पड़ोस के रास्तों से गुजर रहा था। अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।
प्रशासन नुकसान का आकलन करे
पंचायत बलोठ व खुंदेल के प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और पानी के बहाव में बही पुलिया को दोबारा से निर्माण करने तथा रास्तों की मरम्मत की मांग की है।
पहाड़ी की तरफ बादल फटने से वेलजली खड्ड क ऊपर लोगों की आवाजाही के लिए बनी पुलिया बह गई हैं। पुलिया बहने व खड्ड में पानी का बहाव अधिक होने से खंडी माता मंदिर जाने वाले करीब 50 श्रद्धालु फंस गए थे। सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ लोगों ने मौके पर पहुंच कर अस्थायी पुलिया का निर्माण कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला है।
-लतीफ मोहम्मद, प्रधान, खुंदेल पंचायत।
यह भी पढ़ें: कुल्लू में इनर अखाड़ा बाजार पर मंडराया खतरा, कभी भी दरक सकता है पहाड़; NDRF टीम ने किया सतर्क
