विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: डलहौजी में नहीं पसरेगा अंधेरा, 90 करोड़ रुपए की लागत से सुधरेगी शहर की बिजली व्यवस्था

Published: Sat, 13 Jan 2024 04:35 PM (IST)

Himachal बिजली बोर्ड द्वारा रिवेमपड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम(आरडीएसएस) के तहत डलहौजी उपमंडल के बनीखेत कस्बे व सलूणी उपमंडल के तेलका ...और पढ़ें

बिजली बोर्ड द्वारा 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
बिजली बोर्ड द्वारा 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

HighLights

  1. बनीखेत व तेलका में स्थापित होंगे 33 केवी विद्युत सब स्टेशन
  2. सलूणी विद्युत् सब स्टेशन का होगा उन्नयन

विशाल सेखड़ी, डलहौजी। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत् व्यवस्था के सुधारीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार के आदेशों पर बिजली बोर्ड महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिजली बोर्ड द्वारा रिवेमपड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम(आरडीएसएस) के तहत डलहौजी उपमंडल के बनीखेत कस्बे व सलूणी उपमंडल के तेलका में जहां बिजली बोर्ड द्वारा 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

वहीं सलूणी स्थित 33 केवी सब स्टेशन के उन्नयन का कार्य करवाया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 90 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। उक्त कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया अम्ल में लाई जा चुकी है और अब कार्य आबंटित होते ही बनीखेत व तेलका में जहां 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन धरातल पर स्थापित होंगे। वहीं सलूणी के 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन के उन्नयन का कार्य होगा। जिससे कि उक्त क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधर होने से 40 हजार से अधिक की अब आबादी लाभांवित होगी।

33 केवी विद्युत सब स्टेशन के लिए लंबे समय से उठ रही थी मांग

ज्ञात हो कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बनीखेत व लगभग एक दर्जन पंचायतों में सुचारू विद्युत् आपूर्ति हेतु 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित किए जाने की मांग काफी समय से उठ रही थी। जिसपर बनीखेत में 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित करने के लिए बिजली बोर्ड द्वारा स्थानीय बस स्टॉप (सियालिकोट) के समीप बिजली बोर्ड की भूमि चिन्हित की गई है।

90 करोड़ के कार्य डलहौजी क्षेत्र में करवाए जाएंगे

इसी तरह सलूण उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तेलका व आसपास के क्षेत्र में भी 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित करने के लिए योजना तैयार करने के साथ सलूणी व आसपास के क्षेत्र में विद्युत् व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी योजना बनाई गई थी। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार बनीखेत व तेलका में 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित करने व सलूणी के 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन के उन्नयन के कार्य हेतु तैयार की गई डीपीआर को बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद बोर्ड द्वारा चंबा, कांगड़ा व ऊना जोन में भी इस योजना के तहत विद्युत् सब स्टेशन स्थापित करने व विद्युत् सब स्टेशनों के उन्नयन के कार्यों हेतु टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई गई है। उक्त कार्यों में से 90 करोड़ के कार्य डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में करवाए जाएंगे।

33 केवी विद्युत सब स्टेशन डलहौजी से की जाएगी विद्युत आपूर्ति

बनीखेत में 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित होने का लाभ डलहौजी व भटियात विस क्षेत्र की 10 पंचायतों व आसपास के क्षेत्रों की हजारों की आबादी को होगा। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत बनीखेत व इसके साथ लगती पंचायतों पुखरी, मलुडा, टप्पर, निगाली, शेरपुर, ढलोग, बगढार, सुदली व समलेऊ आदि क्षेत्रों में 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन डलहौजी से विद्युत् आपूर्ति की जाती है।

जनता की दिक्कतें होंगी खत्म

विगत करीब एक दशक पहले तक तो उक्त पंचायतों की आबादी कम होने के कारण डलहौजी से विद्युत् आपूर्ति सुचारू रहती थी। मगर बीते कुछ वर्षों में उक्त पंचायतों में आबादी ही जहां बड़ी है। वहीं बनीखेत, पुखरी व मलुडा पंचायतों में कई बड़े होटल स्थापित होने से विद्युत सब स्टेशन डलहौजी पर विद्युत् लोड भी काफी बढ़ जाने से उक्त पंचायतों में अक्सर सुचारू विद्युत आपूर्ति सबंधी समस्या उत्पन्न होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उक्त पंचायतें डलहौजी व भटियात विधानसभा क्षेत्रों के तहत आती हैं।

40 हजार आबादी को मिलेगा फायदा

वहीं तेलका व आसपास की विभिन्न पंचायतों में ही विद्युत् व्यस्था के सुधारीकरण के लिए 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन की दरकार थी। अब टेंडर आबंटित होने के बाद उक्त दोनों क्षेत्रों में विद्युत सब स्टेशन स्थापित होने से व सलूणी के विद्युत सब स्टेशन के उन्नयन के कार्य से उक्त क्षेत्रों की 40 हजार से अधिक की आबादी लाभांवित होगी।

बनीखेत व तेलका में 33 केवी विद्युत् सब स्टेशन स्थापित करने व सलूणी के विद्युत सब स्टेशन के उन्नयन के कार्य हेतु बिजली बोर्ड द्वारा 90 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया अमल ली गई है। कार्य आबंटित होते ही बनीखेत व तेलका में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने सहित सलूणी के विद्युत् सब स्टेशन के उन्नयन का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

-राजीव ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत् बोर्ड डलहौजी।

यह भी पढ़ें- Himachal: हिमाचल में पर्यटक इलेक्ट्रिक वाहन से कर सकेंगे वादियों का दीदार, चंडीगढ़ से केलंग तक जगह-जगह बनाए गए हैं चार्जिंग स्टेशन

यह भी पढ़ें- Himachal: तस्करों के होश उड़ा रही हिमाचल पुलिस की यह तकनीक, पेट से निगले गए चिट्टे को बरामद करने में भी मिल रही सफलता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।