विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Sukhu बोले- चंबा में जल्द सड़कें न खुली तो एयरलिफ्ट होंगे मणिमहेश श्रद्धालु, आपदा में BJP के लोग फैला रहे अफवाह

Published: Sat, 30 Aug 2025 03:55 PM (IST)

CM Sukhu Chamba Visit हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित चंबा जिले का दौरा किया। उन्होंने ...और पढ़ें

चंबा में मीडिया से बातचीत करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
चंबा में मीडिया से बातचीत करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

HighLights

  1. सभी श्रद्धालु सुरक्षित घर पहुंचाने का प्रयास जारी : मुख्यमंत्री
  2. इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी अफवाहों से लोगों में पैदा हो रहा भय
  3. भरमौर में नहीं उतरा सीएम का हैलीकॉप्टर चंबा के करियां में हुआ लैंड

संवाद सहयोगी, चंबा । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को आपदा प्रभावित चंबा जिला के दौरे पर पहुंचे। सीएम ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, सभी श्रद्धालुओं सुरक्षित घर पहुंचाने का प्रयास जारी हैं, इसके लिए प्रशासनिक अमला, सुरक्षा दल ग्रामीण, सरकार दिन रात कार्य कर रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व लोक निर्माण मंत्री  विक्रमादित्य  सिंह दो दिन से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डटे हैं। जो हर तरह की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। 

एनएच सहित अन्य  सड़कों को खोलने के प्रयास के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जहां जरूरत  पड़ी  वहां  हेलीकॉप्टर  के माध्यम से भी  यात्रियों  को निकाला जाएगा। लोगों को राशन सहित अन्य तरह की जरूरी सामग्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से भरमौर पहुंचाई गई है। जहां भी जरूरत होगी, वहां पर खाद्य वस्तुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। ताकि इस आपदा में लोगों को दिक्कतें न आए।

भाजपा के लोग फैला रहे अफवाहें

उन्होंने कहा कि कुछ लोग इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी अफवाहों से लोगों में भय पैदा कर रहे हैं, इसमें भाजपा के भी कुछ लोग शामिल है। कहा कि यह समय झूठी अफवाहें फैलाकर जनता में  डर पैदा करने ओर राजनीति करने का नहीं है। संकट की  घड़ी  में सरकार लोगों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए जमीनी स्तर पर दिन रात कार्य कर रही है। 

शिव चेलों के साथ पुलिस दल भी भेजा

सीएम ने कहा कि सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करने के लिए  भरमौर से शिवजी के वशंज त्रिलोचन महादेव के शिव चेले मणिमहेश के लिए रवाना हुए हैं। जो शुभ मुहूर्त में डल  तोड़ने  की रस्म निभाएंगे, ताकि आस्था को ठेस न पहुंचे। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीम साथ में रवाना हुई है। 

भरमौर में मौसम खराब होने के कारण नहीं उतरा चौपर

पठानकोट से राशन सामग्री के साथ निकला हेलिकॉप्टर खराब मौसम व धुंध के चलते भरमौर में लैंड नहीं हो पाया, लिहाजा हेलीकॉप्टर से ही मुख्यमंत्री ने भारी बारिश, बादल फटने व  रावी  नदी का जल स्तर बढ़ने से एनएच सहित क्षेत्र के मुख्य व संपर्क  सड़कों के अलावा अन्य तरह के नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद जिला मुख्यालय चंबा के करियां में हेलीकॉप्टर को लैंड किया गया।

यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra: तबाही के बावजूद मणिमहेश पहुंचे संचुई के शिव चेले, निभाई डल तोड़ने की परंपरा; चौगान में छड़ी पूजन

यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी पर मणिमहेश नहीं पहुंच सके श्रद्धालु तो चौगान में की पूजा, बिलखते हुए बोले- श्रद्धाभाव से ही मणिमहेश आएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।