Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: युवती के शोषण मामले में हंसराज के बाद एक और भाजपा MLA से पूछताछ, चंडीगढ़ के होटल रिकॉर्ड ने खोले राज

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 22 Nov 2025 12:07 PM (IST)

    चंबा के विधायक हंसराज पर शारीरिक शोषण के आरोप के बाद, नाचन के विधायक विनोद कुमार से भी पुलिस ने पूछताछ की। हंसराज, विनोद कुमार के नाम पर चंडीगढ़ के हो ...और पढ़ें

    पॉस्को मामले में महिला पुलिस थाना पहुंचे विधायक हंसराज।

    पॉस्को मामले में महिला पुलिस थाना पहुंचे विधायक हंसराज।

    HighLights

    1. हंसराज के बाद एक और विधायक से पूछताछ

    2. होटल रिकॉर्ड ने खोला राज

    3. पॉक्सो मामले में जांच जारी

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश में युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में फंसे चंबा जिले के चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के साथ एक और भाजपा विधायक का नाम लपेटे में आ गया है। चुराह के विधायक के बाद जिला मंडी से नाचन के विधायक विनोद कुमार से भी चंबा महिला थाना की पुलिस ने पूछताछ की है। 

    दरअसल, विधायक हंसराज चंडीगढ़ के जिन होटलों में ठहरे थे, वह नाचन के विधायक विनोद कुमार के नाम पर बुक थे। दो अलग-अलग होटलों में कमरे दो बार बुक करवाए गए थे। दोनों बार बुकिंग विधायक विनोद कुमार के नाम पर थी।

    होटल के रिकॉर्ड में यह बात सामने आने के बाद अब विनोद कुमार भी विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। डा. हंसराज व विनोद कुमार दोस्त हैं।

    पहचान छिपाकर क्यों ठहरे विधायक?

    विनोद कुमार द्वारा बुक करवाए गए होटल के कमरों में एक नहीं दो बार डा. हंसराज क्यों ठहरे थे। पहचान छिपाकर ठहरने का कारण क्या था। चंबा पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों होटल से बुकिंग का रिकार्ड अपने कब्जे में लिया है। 

    युवती के शोषण मामले में विनोद की कोई भूमिका नहीं पाई

    होटल में बुकिंग को लेकर विनोद कुमार से पूछताछ की गई है। युवती के शारीरिक शोषण मामले में फिलहाल विधायक विनोद कुमार की कोई भूमिका नहीं पाई गई है, न ही उनके विरुद्ध कोई केस दर्ज हुआ है।

    युवती ने लगाए हैं हंसराज पर शोषण के आरोप

    डा. हंसराज पर चंबा की रहने वाली एक युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगा रखे हैं। पुलिस उसकी जांच कर रही है। युवती का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तब भी उसका शोषण किया गया है। 

    खबरें और भी

    मामले से कोई लेना देना नहीं : विनोद

    विधायक विनोद कुमार का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में वह कुछ नहीं कहना चाहेंगे। 

    चंबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बताया कि विधायक विनोद कुमार के नाम पर दो बार चंडीगढ़ में बुक होटल के कमरों में शारीरिक शोषण के आरोपित डा. हंसराज के ठहरे थे। होटल की बुकिंग रिकार्ड से यह बात सामने आई है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के राज्यपाल ने तलब किए DGP और SP शिमला, पूछा- संवैधानिक संस्था के बाहर अशोभनीय टिप्पणी क्यों? मांगी रिपोर्ट