Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chamba News: 28 सितंबर को बेटी की शादी और आपदा ने घर में डाल दी दरारें, गरीब पिता पर दोहरी मार

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 03:51 PM (IST)

    Himachal Pradesh Disaster हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बारिश और भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए। बाथरी पंचायत के बेंसका गांव में नाथो राम का घर भी क्षति ...और पढ़ें

    बेटी की शादी के बीच घर में दरारें आने से परेशान नाथो राम लोगों से बात करते हुए। जागरण
    बेटी की शादी के बीच घर में दरारें आने से परेशान नाथो राम लोगों से बात करते हुए। जागरण

    HighLights

    1. चंबा में बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त |
    2. बेटी की शादी की चिंता में परिवार |
    3. प्रशासन ने राहत का आश्वासन दिया |

    विशाल सेखड़ी, डलहौजी (चंबा)। Himachal Pradesh Disaster, हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने लगभग हर व्यक्ति को प्रभावित किया है। इस आपदा में जिला चंबा के तहत उपमंडल डलहौजी में विभिन्न स्थानों पर कई घर ढह गए। वहीं कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे कि प्रभावित को अपने आशियानों को छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं। इस आपदा ने बाथरी पंचायत के बेंसका गांव के गरीब वर्ग से संबंधित नाथो राम पर भी कहर बरपाया है।

    आपदा के कारण नाथो राम के घर में दरारें पड़ गई हैं, जबकि आगामी 28 सितंबर को उसकी बेटी की शादी है। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच घर में पड़ गई दरारों के कारण नाथो राम मायूस हैं। नाथो राम की आंखों से नींद उड़ गई ई और रात दिन उसे अपने घर के ढहने का डर ही सता रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त घर से वह अपनी बेटी को कैसे विदा कर पाएगा। इस बात की चिंता भी उसे खाए जा रही है।

    अधेड़ हो चुके नाथो राम के पास आर्थिक संसाधनों का भी अभाव है। बेटी की शादी की चिंता सताने के साथ पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन से घर के ढहने के उत्पन्न हुए खतरे से परेशान नाथो राम वीरवार को बाथरी में मिलने वाले हर व्यक्ति जिसे वह जनता भी नहीं था, उसे अपनी मुश्किलों के बारे में यह सोच कर बता रहा था कि शायद इंसान के रूप में उसे भगवान ही मिल जाएं और उसकी दर्द भरी दास्तां सुनकर कहीं से कोई मदद मिल जाए।

    नम आंखों से अपनी मुश्किल बता रहे नाथो राम

    इसी बीच वीरवार को बाथरी में नुक्सान का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान के समक्ष भी नाथो राम ने नम आंखों से अपनी मुश्किलें बताते हुए मदद की गुहार लगाई। नाथो राम बार-बार यही कह रहे थे कि साहब किसी से भी पूछ लो मैं गरीब व्यक्ति हूं, 28 तारीख को मेरी बेटी का विवाह है, मगर पहाड़ी दरकने से मेरे घर में दरारें आ गई हैं। ऐसे में खतरे की जद में आ चुके अपने घर से कैसे अपनी बेटी को विदा कर पाऊंगा। वहीं दोबारा से घर बनाने के लिए मेरे पास पैसे भी नहीं हैं, साहब कुछ मदद करो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Rain: भारी बारिश से 6 NH सहित 1286 सड़कें बंद, ये 4 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित; नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

    तहसीलदार ने मौके पर भेजे राजस्व कर्मी

    तहसीलदार रमेश चौहान ने मौका पर मौजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों को फौरन नाथो राम के घर का मौका कर नुक्सान की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द नाथो राम को प्रशासन की ओर से राहत राशि प्रदान की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Pong Dam: सावधान! पौंग बांध का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर, एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ रहा BBMB