हिमाचल: चंबा में शादी समारोह के दौरान चल रहा था नाच-गाना और भरभरा कर गिरी छत, ऊपर बैठी थी 30 महिलाएं, VIDEO
Chamba Wedding Accident, चंबा के चुराह में एक शादी समारोह में नाच-गाने के दौरान अचानक छत गिर गई। इस हादसे में लगभग 30 महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। स्थ ...और पढ़ें

जिला चंबा के चुराह में एक शादी समारोह के दौरान गिरी छत। जागरण
HighLights
चंबा में शादी समारोह में हादसा
छत गिरने से 30 महिलाएं घायल
स्थानीय लोगों ने किया बचाव कार्य
नाच रहे थे लोग कर गिर गई छत...
— manav kshyap (@manavkashyap) December 6, 2025
कई लोग घायल pic.twitter.com/iiPVOpFXbV
जागरण टीम, चंबा। Chamba Marriage Accident, हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शादी समारोह के दौरान एक हादसा हो गया। शादी समारोह के दौरान आंगन में नाच गाना चला हुआ था, इसी बीच अचानक छत भरभराकर टूट गई। छत पर करीब 30 महिलाएं बैठी हुई थीं। सभी छत समेत नीचे जा गिरीं। हादसे में 29 महिलाओं को चोटें आई हैं।
जिला चंबा के चुराह उपमंडल की जुंगरा पंचायत के शहवा गांव में हादसा हुआ है। शादी समारोह के दौरान अचानक हुए हादसे से सारी खुशियां धरी रह गईं। हादसे के बाद लोग बुरी तरह से सहम गए। घायलों को तुरंत स्थानीय सरकारी सिविल अस्पताल तीसा में पहुंचाया गया।
ज्यादा लोगों का भार नहीं सकी छत
यह मकान मिट्टी से बना हुआ था। समारोह के दौरान एकत्र हुए ज्यादा लोगों का भार यह नहीं सह सका। मिट्टी से बने कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंडी में 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दोस्त की शादी में जा रहे सेना के 2 जवानों की मौत
गंभीर रूप से घायल तीन महिलाएं चंबा अस्पताल रेफर
इस हादसे में 29 महिलाओं को चोटें आई है, जिन्हें तीसा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन किया गया है। घायल डाक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाएं मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के लिए रेफर की गई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया व तुरंत मौके पर पहुंच गया।
चिकित्सकों की निगरानी में घायल
उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है व डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस के सामने स्टंट के वीडियो बनाता था युवक, 19 व 28 हजार के चालान के बाद भी नहीं सुधरा; अब हुई बड़ी कार्रवाई