विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करें', हिमाचल PWD के अधीक्षण अभियंता ने बैठक के बाद दिए निर्देश

By Visahl Shekri Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में डलहौजी PWD के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का आदेश दिया।

डलहौजी में पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता से बैठक के बाद पेंशनर्स। जागरण

डलहौजी में पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता से बैठक के बाद पेंशनर्स। जागरण

HighLights

  1. हिम आंचल पेंशनर संघ की PWD अधीक्षण अभियंता संग बैठक हुई।

  2. पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान पर विस्तार से चर्चा।

  3. अधीक्षण अभियंता ने तत्काल भुगतान के निर्देश जारी किए।

संवाद सहयोगी, डलहौजी (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग सप्तम वृत्त डलहौजी के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर के साथ विभागीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कोड़ा ने की। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मेडिकल बिल का मामला उठाया

बैठक के दौरान संघ के सदस्यों ने बताया कि चंबा, सलूणी और भरमौर क्षेत्रों में कई पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

भुगतान का आदेश दिया

इस पर अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित लोक निर्माण विभाग मंडलों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि लंबित मेडिकल बिलों को तुरंत सरकार के पास भुगतान के लिए भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि बजट का प्रावधान होते ही लंबित बिलों का भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

एक्सईएन वर्चुअली जुड़े

बैठक में भरमौर, पांगी, चंबा और चुवाड़ी लोक निर्माण विभाग मंडलों के अधिशासी अभियंता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न मंडलों में पेंशनरों से संबंधित अन्य लंबित मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। 

पेंशन मामलों की जानकारी भी मांगी

वहीं अधीक्षण अभियंता ने लोक निर्माण विभाग के विभिन्न मंडलों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उन पेंशन मामलों की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई, जिन्हें महालेखाकार (एजी) कार्यालय भेजा जा चुका है या जो अभी लंबित हैं। इसका उद्देश्य संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा कर उनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना है। 

ये रहे उपस्थित

बैठक में संघ के सदस्य चमन लाल राणा, रतन चंद, सुरेश कुमार ठाकुर, राजा राम कपूर, बलदेव राम वर्मा, हेम चंद शर्मा, तिलक राज शर्मा, देव राज और रवि कोहली उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने पर संघ के सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का पुरुष कर्मचारियों को भी हैप्पी करवाचौथ, हिमाचल में छुट्टी का एलान; स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।