Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बर्फीले तूफान ने बढ़ाई मुश्किल, भरमाणी माता मंदिर के लिए निकले दो लड़के लापता; वीडियो के लिए जोखिम में डाली जान

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 24 Jan 2026 11:21 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में ताजा हिमपात और बर्फीले तूफान के कारण दो युवक लापता हो गए हैं। 19 वर्षीय विकसित राणा और 13 वर्षीय पीयूष कुमार भ ...और पढ़ें

    जिला चंबा के भरमौर में हुआ भारी हिमपात। जागरण

    जिला चंबा के भरमौर में हुआ भारी हिमपात। जागरण

    HighLights

    1. भरमौर में बर्फीले तूफान से दो युवक लापता।

    2. भरमाणी माता मंदिर दर्शन व वीडियो बनाने निकले थे।

    3. परिजनों ने प्रशासन से बचाव अभियान की मांग की।

    जागरण टीम, भरमौर (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात के साथ चले बर्फीले तूफान ने मुश्किल बढ़ा दी है। चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में भरमाणी माता मंदिर के दर्शन के लिए निकले युवक व किशोर बर्फीले मौसम के बीच लापता हो गए हैं। स्वजन व ग्रामीणों ने लापता लड़कों को ढूंढने के लिए प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए आवाज उठाई।

    मलकौता निवासी 19 वर्षीय युवक विकसित राणा और उसका 13 वर्षीय ममेरा भाई पीयूष कुमार निवासी घरेड़ शुक्रवार सुबह भरमाणी माता मंदिर के लिए निकले थे। दोनों मंदिर में माथा टेकने के साथ वीडियो शूट करने के लिए निकले थे। 

    परिवार के सदस्य व ग्रामीण ढूंढते रहे

    देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो स्वजन बेचैन हो उठे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार देर शाम तक भरमाणी माता मंदिर के आसपास की धारों, पगडंडियों और संभावित मार्गों पर उनको ढूंढा, लेकिन नहीं मिले।

    दोपहर तक हुआ था संपर्क

    शुक्रवार दोपहर बाद तक विकसित राणा से मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था। इस दौरान उसने डफ्फर का गोठ नामक स्थान पर पहुंचने की जानकारी दी थी। स्वजन को बताया था कि मोबाइल फोन की बैटरी समाप्त होने वाली है। इसके बाद से दोनों मोबाइल फोन बंद हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

    वीडियो बनाने का शौक

    विकसित राणा को कठिन और जोखिम भरे हालातों में वीडियो बनाने का शौक है। पूर्व में भी वह भरमाणी माता मंदिर के बर्फ से जमे जलकुंड में तैराकी कर इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में रह चुका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिम चंडीगढ़ शहर के लिए 3428 बीघा भूमि आवंटित, हिमुडा करेगा अब ड्रोन सर्वे; कामन पूल में भी जमीन चिह्नित