Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मणिमहेश यात्रा 2026 के यात्रियों के लिए खुशखबरी! भरमौर और होली से मिलेगी हेली टैक्सी सुविधा, 4 ऑपरेटर चयनित

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:22 PM (IST)

    श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए भरमौर-गौरीकुंड और होली-गौरीकुंड मार्गों पर हेली टैक्सी सेवा हेतु निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। दोनों रूटों के लिए दो ...और पढ़ें

    भरमौर और होली से मिलेगी हेली टैक्सी सेवा, चार ऑपरेटर चयनित। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    भरमौर और होली से मिलेगी हेली टैक्सी सेवा, चार ऑपरेटर चयनित। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए हेली टैक्सी सेवा।

    2. भरमौर-गौरीकुंड और होली-गौरीकुंड रूटों पर सुविधा।

    3. चार हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन, निविदा प्रक्रिया पूरी।

    संवाद सहयोगी, भरमौर। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को इस बार दो अलग-अलग रूटों से हेली टैक्सी की सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने भरमौर-गौरीकुंड और होली-गौरीकुंड दोनों सेक्टरों के लिए निविदा (टेंडर) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

    तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन के बाद दोनों मार्गों के लिए दो-दो हेलीकाप्टर आपरेटरों का चयन किया गया है। भरमौर–गौरीकुंड सेक्टर के इस रूट के लिए चार कंपनियों ने भाग लिया। वित्तीय मूल्यांकन में थंबी एविएशन ने 3,828 रुपये प्रति यात्री (एकतरफा अतिरिक्त शुल्क) की सबसे कम (L-एक) बोली लगाई।

    समान दरों और शर्तों पर राजस एयरोस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (L-दो) भी अपनी सेवाएं देगी। वहीं, होली-गौरीकुंड सेक्टर के इस रूट पर चिप्सन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने 6,255 प्रति यात्री (एकतरफा अतिरिक्त शुल्क) की L-एक बोली के साथ पहला स्थान हासिल किया।

    इसके साथ ही थंबी एविएशन (L-दो) भी इसी दर पर सेवाएं प्रदान करेगी। घोषित दरों में जीएसटी शामिल है। हालांकि, कुछ अतिरिक्त शुल्कों का अंतिम निर्धारण और आपरेटरों को कितने वर्षों का अनुबंध दिया जाएगा, इसका फैसला शुक्रवार को होगा।

    बता दें कि वर्ष 2025 में भरमौर-गौरीकुंड का दोनों तरफ का किराया 6,680 रुपये था, जबकि इस बार एकतरफा किराया तय किया गया है। एडीएम भरमौर ने निविदा प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि की है।

    खबरें और भी