विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंबा के बनीखेत में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक, एरियर भुगतान की मांगों पर हुई चर्चा; महंगाई भत्ता देने की भी की मांग

Published: Thu, 05 Jun 2025 04:04 PM (GMT+05:30)

पेंशनर कल्याण संघ की बैठक बनीखेत में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता मदन लाल अरोड़ा ने की। सदस्यों ने पेंशनरों के ...और पढ़ें

पेंशनरों ने मांगी सरकार से कैशलेस इलाज की सुविधा
पेंशनरों ने मांगी सरकार से कैशलेस इलाज की सुविधा

HighLights

  1. पेंशनरों के लंबित लाभों पर जताया रोष |
  2. कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग |
  3. दर्शन देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया |

संवाद सहयोगी, डलहौजी। पेंशनर कल्याण संघ की बैठक वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत में आयोजित हुई। संघ के जिला महासचिव शेर सिंह ने उक्त आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता संघ की बनीखेत इकाई के अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा ने की।

वहीं, संघ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कौड़ा भी बैठक में उपस्थित रहे। शर्मा ने बताया कि बैठक दौरान संघ सदस्यों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने सहित मांगों व समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनाई गई। संघ सदस्यों ने पेंशनरों के देय लाभ समय पर नहीं दिए जाने पर रोष जताया।

वहीं, सदस्यों ने सरकार से 2016 से 2021 के बीच में सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के देय लाभ शीघ्र जारी करने, पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, महंगाई भत्ते की 3 पर्तिष्ट किश्त व डीए की 8 प्रतिशत बकाया जल्द प्रदान किए जाने सहित 75 वर्ष के पेंशनरों को 7वें पे कमीशन का मई माह से बकाया एरियर का भी जल्द भुगतान किए जाने की मांग की। वहीं अन्य कई चिरलंबित मांगों को पूरा किए जाने का आग्रह किया।

इस मौके पर संघ की वरिष्ठ सदस्य दर्शन देवी को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।बैठक में ओमप्रकाश ठाकुर, कुंदन लाल, शक्ति प्रसाद, भान सिंह, आरके शर्मा, चुहडू राम, रजा राम, हेम चंद शर्मा, सुरेश ठाकुर, तिलक राज, रवि कुमार, बीर सिंह, दर्शन देवी, परमजीत सिंह, कुंज लाल, कर्म चंद, जसवंत सिंह, अमर नाथ, मोहिंद्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह, रमेश कुमार, राज कुमार, तिलक राज, रामरेश कुमार, चिंगो राम, जेपी ठाकुर, देस राज, मंजीत अरोड़ा व प्रकाश चंद सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।