हिमाचल में बारिश में टपकने लगी छत, ड्राइवर ने छाता पकड़ कर चलाई HRTC बस; तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
चंबा में एचआरटीसी बस की छत से बारिश का पानी टपकने पर ड्राइवर को छाता लगाकर बस चलानी पड़ी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। ...और पढ़ें
HighLights
चंबा में एचआरटीसी बस की छत से पानी टपका।
ड्राइवर ने बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर बस चलाई।
खराब बसों पर उठे सवाल, मरम्मत और नई बसें मांगीं।
संवाद सहयोगी, होली (चंबा)। एचआरटीसी चंबा काम चलाऊ व्यवस्था से धकेली जा रही है। कल पुर्जों की कमी के चलते तीसरे दिन किसी न किसी रूट पर निगम की बस साथ छोड़ रही है। बसों में आ रही तकनीकी खराबी के अलावा अन्य तरह की कंडीशन भी काफी माली है।
फटी सीटें, टूटे शीशे, टपक रही छतें सवारियों के अलावा चालकों परिचालकों को भी परेशानी का सबब बन रहे हैं। रविवार को वर्षा के बीच चंबा से होली के लिए जा रही फटाहर न्याग्रां रूट की एचआरटीसी की बस
बस की बारिश में टपक रही छत ने भी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बस की टपक रही छत चालक के लिए ही परेशानी बन गई। ऐसे में चालक को खुद को भीगने से बचाने के लिए छाता तान कर बस को चलाना पड़ा। इस पूरे मामले को बस में ही सफर कर रही एक सवारी ने अपने मोबाइल फोन में कैप्चर कर लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि चालक बारिश के बीच में छत से ऊपर टपक रहे पानी से खुद को भीगने से बचाने के लिए छाता पकड़ कर गाड़ी को चला रहा हैं। उधर बस में सफर कर रही सवारियों के अलावा लोगों का कहना है कि कल पुर्जों की कमी के चलते निगम की बसों की सही मरम्मत नहीं हो रही है, जिस कारण हर तीसरे रूट पर बसें हांफ रही हैं। इसके अलावा टूटी, खिड़कियां, शीशे, फटी सीटें व बारिश में टपक रही छत से लोग काफी परेशान हैं। ओर निगम के बेड़े में नई बसें लाने की मांग कर रहे हैं। ताकि लोगों को असुविधा न हो।
कांग्रेस सरकार के इस छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश काफी पीछे चला गया है। लोगों को मिल रही सुख सुविधाएं ठप हो रही हैं। एचआरटीसी के बुरे हाल हैं। सड़कों पर दौड़ाई जा रही खटरा बसें सवारियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। जिसे लेकर लोग भी काफी परेशान हैं। - डॉ. जनक राज विधायक भरमौर विस क्षेत्र
खबरें और भी
प्रदेश में जो एचआरटीसी की स्थित है, इसकी जिम्मेवार पूर्व में रही भाजपा सरकार है। एचआरटीसी के बेड़े में नई बसें शामिल करने के साथ पुरानी बसों की मरम्मत व अन्य तरह की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए हमारी सरकार पूरा प्रयास कर रही है। ताकि लोगों को परेशानियां न आए।
- सुरजीत सिंह भरमौरी, निदेशक एचआरटीसी
एचआरटीसी लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। बस की चदर में छेद होने के कारण पानी आ रहा होगा। इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। ताकि आने वाले समय में बारिश के दिनों में बस के भीतर पानी आने की समस्या न आए।
- शुगल सिंह उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी चंबा