Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, तीन दिन बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में बुधवार से मौसम करवट बदलेगा, जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की सं ...और पढ़ें
-1773786780560_m.webp)
बुधवार से हिमाचल में बदलेगा मौसम, बर्फबारी-बारिश की संभावना। AI-जनरेटेड फोटो
HighLights
बुधवार से हिमाचल में बदलेगा मौसम, बर्फबारी-बारिश की संभावना
18 मार्च को येलो, 19-20 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी
सुरक्षित रहें, नदी-नालों व भूस्खलन क्षेत्रों से दूर रहें
संवाद सहयोगी, चंबा। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार से मौसम फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानों में बारिश के साथ अंधड़, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में 18 मार्च को येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 19 व 20 मार्च को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पहाड़ी की चोटियों पर भारी बर्फबारी व माध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश वहीं अन्य क्षेत्रों में जोरदार बारिश, तूफान, ओलावृष्टि की संभावना है।
इसके मद्देनजर प्रशासन ने पर्यटकों के अलावा सभी लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने, जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलने के अलावा नदी-नालों, पहाड़ी ढलानों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
इतना ही नहीं वाहन चालकों को भी खराब मौसम में संभव जगहों तक वाहनों को ले जाने की अपील की है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी का अंदेशा न बन पाए। वहीं, चंबा जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 या फोन नंबर 98166-98166 पर संपर्क करने की भी सलाह दी है।