विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में मानसून में 3500 करोड़ का नुकसान, केंद्रीय टीम पहुंची जायजा लेने; कांगड़ा में देखे आपदा के जख्म

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 01:20 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Sep 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हुए भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम कांगड़ा पहुंची।

हिमाचल प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के साथ बैठक के दौरान। जागरण

हिमाचल प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के साथ बैठक के दौरान। जागरण

HighLights

  1. केंद्रीय टीम ने हिमाचल में मानसून नुकसान का आकलन किया।

  2. कांगड़ा में जिला अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

  3. राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को कांगड़ा पहुंची। छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव एम रामचंद्रुडु ने किया। टीम दो दिवसीय दौरे के दौरान कांगड़ा के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेगी। पहले दिन टीम ने शाहपुर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। 

केंद्रीय टीम में जलशक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामवतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ तथा इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शशिवर्धन रेड्डी शामिल हैं।

जिला के अधिकारियों से ली नुकसान की जानकारी

गगल हवाई अड्डा पहुंचने पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद टीम ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून के दौरान हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। प्रदेश में मानसून के दौरान 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

पुनर्वास कार्यों की प्रगति जानी

अधिकारियों ने टीम को विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान के साथ-साथ राहत, पुनर्स्थापना और पुनर्वास कार्यों की प्रगति से भी अवगत करवाया। 

भटियात रवाना हुई टीम

बैठक के बाद केंद्रीय टीम चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए रवाना हुई। इस दौरान टीम प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, पेयजल, कृषि, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का मौके पर आकलन करेगी।

टीम विभिन्न विभागों की ओर से किए गए नुकसान के आकलन की भी समीक्षा करेगी। इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ बैठक कर आपदा के बाद आवश्यक राहत एवं पुनर्वास उपायों की जानकारी ली जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शिमला में दरका पहाड़ का बड़ा हिस्सा, जड़ों समेत उखड़ गए पेड़; मलबे ने रोका सुंदरू खड्ड का बहाव 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।