धर्मशाला में फिर सजेगा IPL का रोमांच, इस साल होंगे ये तीन बड़े मैच
धर्मशाला (IPL in Dharamshala 2026) के एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल 2026 के तीन मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा जारी दूसरे शेड्यूल के अनुसार, 11 मई को ...और पढ़ें

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच।
HighLights
एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल 2026 के तीन मैच
11, 14 और 17 मई को होंगे रोमांचक मुकाबले
पंजाब किंग्स खेलेगी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। धर्मशाला स्थित एचपीसीए के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल-2026 के तीन मैच खेले जाएंगे।
बीसीसीआई की ओर से वीरवार को जारी आईपीएल के दूसरे शेड्यूल के अनुसार पहला मैच पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का 11 मई को आयोजित होगा।
दूसरा 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा जबकि तीसरे मैच में 17 मई को पंजाब की टीम रायल चैलेंजर बेंगलुरु से भिड़ेगी।
वर्ष 2025 के आईपीएल सत्र में भी धर्मशाला को तीन मैच मिले थे, लेकिन इन मुकाबलों पर भारत-पाक सैन्य संघर्ष की छाया पड़ी थी, जिससे एक मैच को बीच में ही रोक देना पड़ा था।
चार मई को धर्मशाला को मिला पहला मैच पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला गया था। जबकि दूसरा मैच आठ मई को पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था जिसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था।
11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच प्रस्तावित मैच को अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया था। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि आईपीएल मैचों को लेकर एचपीसीए की तैयारी पूरी है।
11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स में होगा मैच।
14 मई को पंजाब किंग्स व मुंबई इंडियंस के बीच होगा मुकाबला।
17 मई को पंजाब बनाम बनाम रायल चैलेंजर बेंगलुरु।