विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: चोरी के लिए डांटने पर नाबालिग बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, ...बरामदे से घसीट कर ले गया शव

Published: Wed, 13 Aug 2025 01:05 PM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2025 01:08 PM (IST)

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के सुधेड़ में एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

45 वर्षीय विनीत कुमार का फाइल फोटो
45 वर्षीय विनीत कुमार का फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से सटे सुधेड़ में आत्मा को झकझोर देने वाला हत्याकांड हुआ है। यहां नाबालिग बेटे ने पिता की जान ले ली। बेटे ने बेहरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी की शिकायत पर पिता ने नाबालिग बेटे को डांटा था, इससे आरोपित इतना बिफर गया कि सिंगल बैरल बंदूक से पिता की खोपड़ी उड़ा दी।

घर के बरामदे में वारदात को अंजाम देने के बाद खोपड़ी के चिथड़ों को डिब्बे में बटोर कर शव को घसीट कर कमरे में ले गया। इसके बाद मोबाइल फोन स्विच आफ कर घर से गहने व पैसे लेकर बाइक पर फरार हो गया।

इस दौरान उसने बाइक की नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ की, ताकि पुलिस को पता न चल सके। पुलिस ने आरोपित को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 

पिता के पास रह रहा था बड़ा बेटा

पंचायत सुधेड़ के गांव तरैला में सोमवार को हुई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के समय घर में पिता-पुत्र के अलावा कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि मृतक विनीत और उसकी पत्नी के बीच तकरार चल रही थी। दोनों अलग-अलग रहते हैं। विनीत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विनीत के साथ सुधेड़ में रहता था और छोटा मां के साथ गुरदासपुर (पंजाब) में। अभी तक तलाक नहीं हुआ है। पुलिस विनीत की पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है। 

मोबाइल लोकशन व सीसीटीवी फुटेज से हुआ काबू

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि आरोपित ने घर पर किसी के न होने पर सोमवार दोपहर 12 से एक बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया था। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बहसबाजी के बाद पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से नजदीक से ही सिंगल शाट सिर में मारा था। बरामदे में हत्या करने के बाद आरोपित ने शव खींचकर कमरे में रखा और उसके बाद बाइक पर फरार हो गया था। पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है।

बेटे के गायब होने से बढ़ा पुलिस का शक

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वारदात के बाद बेटे के गायब होने और उसके मोबाइल फोन के बंद होने से पुलिस का शक बढ़ा था। वारदात के समय विनीत और उसका बेटा ही घर पर थे। घटना की जानकारी सोमवार सायं सवा पांच बजे पुलिस को मिली थी। विनीत के भाई और भाभी ने ही पुलिस को इस बाबत सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है। तकनीकी जांच में गोली चलने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: मां से अलग रह रहे बेटे ने की पिता की हत्या, सुधेड़ हत्याकांड में पुलिस ने पंजाब में पकड़ा नाबालिग

यह भी पढ़ें- CM की सुरक्षा में चूक पर कांस्टेबल के रोके वेतन लाभ 23 साल बाद बहाल, हिमाचल हाई कोर्ट ने सजा को असंवैधानिक बताते हुए दिया निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।