विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में श्रावण अष्टमी और वीकेंड पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, वाहनों की लगी लंबी कतार; घंटों तक जाम में फंसे लोग

Published: Sun, 16 Aug 2026 10:46 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में श्रावण अष्टमी मेलों और सप्ताहांत की भीड़ के कारण कई स्थानों पर भारी जाम लग गया। परवाणू ...और पढ़ें

हिमाचल में वाहनों की लगी लंबी कतार। फोटो जागरण

हिमाचल में वाहनों की लगी लंबी कतार। फोटो जागरण

HighLights

  1. श्रावण अष्टमी मेलों और वीकेंड से हिमाचल में जाम।

  2. परवाणू टोल प्लाजा पर 35-40 मिनट की देरी।

  3. पुलिस व्यवस्था भी वाहनों के दबाव में विफल।

जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल में सप्ताहांत और श्रावण अष्टमी मेलों के कारण उमड़ी भीड़ की वजह से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटन राज्य हिमाचल में भीड़ प्रबंधन के दावे वाहनों के दवाब में पिसते नजर आए। जाम की स्थिति सिर्फ एक जिले तक की सीमित नहीं रही।

पंजाब सीमा से सटे सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगने से काफी लंबा जाम लग गया। ऊना जिले में होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। इन दिनों श्रावण अष्टमी नवरात्र के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, इस वजह से वाहनों का दवाब अधिक है। कांगड़ा आने वाले लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ा।

वाहनों की लगी लंबी कतार

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच पर सप्ताहांत के कारण रविवार को वाहनों की आवाजाही अधिक रही। परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगने से काफी लंबा जाम लग गया। टोल पार करने में वाहन चालकों को करीब 35 से 40 मिनट का समय लग गया।

यहां टोल प्रबंधन व पुलिस विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से प्रबंध धराशायी हो गए। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।