Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: धर्मशाला में पर्यटक की झरने के पास नहाते समय डूबने से मौत, जालंधर का रहने वाला था मृतक

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 05:59 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक झरने के पास जालंधर के शख्स की मौत हो गई। वह भागसू नाग झरने के पास नहा रहा था और इसी दौरान तेज धारा में बह गया। जिसक ...और पढ़ें

    धर्मशाला में पर्यटक की झरने के पास नहाते समय डूबने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    धर्मशाला में पर्यटक की झरने के पास नहाते समय डूबने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. भागसू नाग झरने के पास नहाते समय एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई।
    2. मृतक जब नहा रहा था तो अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और वह डूब गया।
    3. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

    धर्मशाला, पीटीआई। पंजाब का एक 32 वर्षीय पर्यटक यहां भागसू नाग झरने के पास एक नहर में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की है, जब पवन कुमार झरने के पास नहाते समय तेज धारा में बह गया।

    कांगड़ा एएसपी बीर बहादुर ने कहा कि मैक्लोडगंज पुलिस को शनिवार शाम को अमित कुमार नामक व्यक्ति से घटना की जानकारी मिली, जिसने बताया कि वह और उसके चार दोस्त भागसू नाग झरने के पास नहर में नहा रहे थे, तभी अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और उसका दोस्त पवन दूर बह गया।

    ये भी पढ़ें- Himachal Cement Rate: हिमाचल में महंगा होगा घर बनाना, सरकार ने सीमेंट पर बढ़ाया टैक्स; जान लीजिए नया दाम

    एसडीआरएफ ने चलाया तलाशी अभियान

    वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम के साथ मौके पर पहुंची और पवन की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि पवन पंजाब के जालंधर का रहने वाला था।

    एएसपी ने कहा कि पवन का शव घटना स्थल से लगभग 100 मीटर नीचे बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: किन्नौर में भूस्‍खलन के नौ दिन बाद खुला NH-5, लोगों को मिली राहत; अब सरपट दौड़ेंगे वाहन

    खबरें और भी