Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: भाजपा के पोस्टर में दिखे किशन कपूर, बैठक से रहे दूर; पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी ने भी कार्यक्रम से किया किनारा

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    भाजपा मंडल धर्मशाला के अभिनंदन व परिचय समारोह से सांसद किशन कपूर व राकेश चौधरी की दूरी बरकरार रही। भाजपा ने किशन कपूर को सम्मान देते हुए पोस्टर पर उनक ...और पढ़ें

    भाजपा के पोस्टर में दिखे किशन कपूर (Jagran File Photo)
    भाजपा के पोस्टर में दिखे किशन कपूर (Jagran File Photo)

    HighLights

    1. किशन कपूर के फोटो पोस्टरों में चस्पा, भाजपा की बैठकों से दूरियां

    नीरज व्यास, धर्मशाला।  भाजपा मंडल धर्मशाला के अभिनंदन व परिचय समारोह से सांसद किशन कपूर व राकेश चौधरी की दूरी बरकरार रही। हालांकि, भाजपा ने किशन कपूर को सम्मान देते हुए पोस्टर पर उनके फोटो को सबसे ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार के साथ स्थान दिया है।

    दूसरी पक्ति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, अनुराग व जयराम ठाकुर और तीसरी में सुधीर शर्मा व डा. राजीव भारद्वाज को स्थान दिया है। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी ने भी कार्यक्रम से किनारा किया।

    सांसद किशन कपूर का लगाया फोटो

    मंच पर लगे पोस्टर में बाईं ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो लगाया गया तो दाईं तरफ से पहली श्रेणी में सबसे ऊपर प्रेम कुमार धूमल और दूसरे नंबर पर शांता कुमार व सांसद किशन कपूर का फोटो लगाया था।

    जयराम ठाकुर ने क्या कहा?

    दूसरी पंक्ति में डा. राजीव बिंदल सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फोटो लगाया था। तीसरी पंक्ति में सुधीर शर्मा व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी राजीव भारद्वाज का फोटो लगाया था।

    पोस्टर में फोटो लगने के बावजूद किशन कपूर मंडल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कपूर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिए गए फैसले पर रोष जताया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया है कि आगामी कार्यक्रमों में किशन कपूर साथ दिखेंगे।

    यह भी पढ़ें -

    Himachal News: IAS अधिकारी नवीन तंवर की और बढ़ी मुश्किलें, निलंबित कर सकती है सरकार

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में टिकट आवंटन व प्रचार में भाजपा आगे, असंतुष्टों को साथ चलाने की चुनौती

    खबरें और भी