विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार में उछाल, 70 फीसदी होटल फुल; फिल्म फेस्टिवल से और बढ़ेगी रौनक

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:11 AM (IST)

मैक्लोडगंज में त्योहारी सीजन के कारण पर्यटन कारोबार में तेजी आई है, जहां होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार में उछाल, 70 फीसदी होटल फुल (फाइल फोटो)

मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार में उछाल, 70 फीसदी होटल फुल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी गति।

  2. होटलों में आक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक पहुंची।

  3. फिल्म फेस्टिवल से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद।

संवाद सहयोगी, मैक्लोडगंज। त्योहारी सीजन में पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली है। रविवार को पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के होटलों में आक्यूपेंसी 70 प्रतिशत पहुंच गई।

इससे कारोबारियों में उत्साह है। धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। यह महोत्सव इस माह के अंत में मैक्लोडगंज में शुरू होगा।

फिलहाल यहां आने वाले पर्यटकों में दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के लोग अधिक हैं। बंगाल और अन्य राज्यों से भी पर्यटक समूहों में पहुंच रहे हैं।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले इस बार होटल आक्यूपेंसी बढ़ी है, जो कारोबारियों के लिए सुखद संकेत है।

उन्होंने कहा कि मैक्लोडगंज आने वाली सड़कों की दशा सुधरने पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में जरूरी कदम उठाने की मांग की।

धीमान के अनुसार, फिल्म फेस्टिवल से भी कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दीवाली तक यानी नवंबर के पहले पखवाड़े तक अच्छा कारोबार होने की संभावना है।

अन्य होटलियरों ने भी कहा कि सड़कों की बेहतर स्थिति से पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा होगी और पर्यटन कारोबार को गति मिल सकती है। धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से क्षेत्र में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने की भी उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।