Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dharamshala Mayor Election की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन होंगे चुनाव; प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 06:45 AM (IST)

    Himachal Mayor Election धर्मशाला में नए महापौर व उपमहापौर के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा पार्षद खेमों में हलचल तेज हो गई ह ...और पढ़ें

    Himachal Mayor Election: महापौर के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन होंगे चुनाव; प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी
    Himachal Mayor Election: महापौर के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन होंगे चुनाव; प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी

    HighLights

    1. धर्मशाला में नए महापौर-उपमहापौर के लिए उलटी गिनती शुरू
    2. भाजपा कांग्रेस के पार्षद -पदों के लिए मतदान हुआ तो बना रहेगा क्रास वोटिंग की भी टेंशन

    नीरज व्यास, धर्मशाला। धर्मशाला में नए महापौर व उपमहापौर के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा पार्षद खेमों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस खेमे के पार्षद एक साथ दिख रहे हैं तो भाजपा के पार्षद भी महापौर के दफ्तर में आकर आगामी चुनाव के लिए चर्चा कर एकजुटता लाने का प्रयास कर रहे हैं।

    अब नए महापौर के रूप में महिला पार्षद ही बैठेंगी, जबकि उप महापौर के लिए मतदान होता है तो भाजपा व कांग्रेस पार्षदों में क्रास वोटिंग भी हो सकती है। 17 वार्डों के नगर निगम धर्मशाला को अगले माह अक्टूबर में नए महापौर व उप महापौर मिलेंगे। इसके लिए अभी से लाबिंग शुरू हो चुकी है।

    12 अक्टूबर को समाप्त होगा कार्यकाल

    नगर निगम धर्मशाला के महापौर और उपमहापौर का ढाई साल का कार्यकाल 12 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में 13 अक्टूबर को चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव होगा। अभी तक निगम में भाजपा की सत्ता है। ऐसे में भाजपा साख बचाने तो कांग्रेस खोई हुई प्रतिष्ठा के लिए चुनावी जंग लड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- Kullu News: गुजरात की ऊन से उत्‍पाद तैयार करेगी भुट्टिको वीवर्स, 13 सदस्‍यों की टीम ने किया सभा का भ्रमण

    महापौर का पद महिला आरक्षित रखा गया है, जबकि उपमहापौर का पद पुरुष पार्षदों के लिए है। ऐसे में अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस के पास पूर्व महापौर रजनी व्यास, सविता कार्की व नीनू शर्मा हैं।

    भाजपा के पास तेजेंद्र कौर, संतोष शर्मा, रेखा देवी, मोनिका पठानिया व राजकुमारी में से एक चेहरा हैं। उपमहापौर पद के लिए भाजपा व कांग्रेस में बढ़ेगी खींचतान उपमहापौर पद के लिए भाजपा व कांग्रेस में खींचतान बढ़ेगी।

    वर्तमान में भाजपा बहुमत में है और वार्ड वार्ड 16 से आजाद जीत कर आए सर्वचंद भाजपा में शामिल हुए और उपमहापौर बने। अब इस समय में सर्व चंद के नाम पर ही मुहर लगती है तब तो ठीक है। अगर भाजपा ऐसा नहीं करती है तो सर्व चंद पाला भी बदल सकते हैं।

    खबरें और भी

    सर्वचंद गलोटिया हो सकते हैं भाजपा का चेहरा

    उपमहापौर पद के लिए भाजपा के पास वार्ड तीन मैक्लोडगंज से महापौर ओंकार नैहरिया, खेल परिसर से अनुज कुमार सहित वार्ड 16 से पार्षद सर्वचंद गलोटिया भाजपा का चेहरा हो सकते हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से वार्ड 10 श्यामनगर के पार्षद अनुराग कुमार तथा पूर्व महापौर व उपमहापौर रहे देवेंद्र जग्गी कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।

    महापौर व उपमहापौर का ढाई-ढाई साल का कार्यकाल रहता है। कांग्रेस की सरकार प्रस्ताव लाई थी उसके मुताबिक नगर निगम में ढाई-ढाई साल का मौका सभी वर्गों को मिल रहा है।

    अगले माह होने वाले मेयर चुनाव में महिला आरक्षित है और कोई भी पार्षद महिला महापौर हो सकती है। भाजपा के ही मेयर व डिप्टी मेयर बने, इसके लिए तैयारी की है। ओंकार नैहरिया, महापौर, नगर निगम धर्मशाला नगर निगम के महापौर व उपमहापौर का कार्यकाल अक्टूबर में पूरा हो रहा है। नए महापौर व उपमहापौर का चुनाव होगा, इसके लिए तैयार हैं। देवेंद्र जग्गी, पूर्व महापौर नगर निगम धर्मशाला।

    यह भी पढ़ें- Sirmaur News: गैस सिलेंडर लीक होने से रसोईघर में लगी आग, चार साल बच्‍चे की झुलसने से मौत; जांच में जुटी पुलिस