Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    E-Challan Fraud: हिमाचल में ई-चालान के नाम पर हो रही ठगी, लिंक भेजकर मांग रहे पैसे; पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 05:06 AM (IST)

    Himachal हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगों ने लोगों से पैसे ऐंठने का नया तरीका ढूंढ़ लिया है। वाहनों के चालान के नकली मैसेज के साथ अपना लिंक भेजकर पैसे ठग ...और पढ़ें

    Himachal: अब ई-चालान के नाम पर हो रही ठगी, लिंक भेजकर मांग रहे पैसे
    Himachal: अब ई-चालान के नाम पर हो रही ठगी, लिंक भेजकर मांग रहे पैसे

    HighLights

    1. साइबर ठगों ने लोगों से पैसे ऐंठने का नया तरीका ढूंढ़ लिया है।
    2. ठग गाड़ी का ई-चालान होने का संदेश भेजा रहा है, जिसके साथ एक लिंक जुड़ा हुआ होता है

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। साइबर ठगों ने लोगों से पैसे ऐंठने का नया तरीका ढूंढ़ लिया है। वाहनों के चालान के नकली मैसेज के साथ अपना लिंक भेजकर पैसे ठग रहे हैं।

    इसे देखते हुए जिला पुलिस ने जिला में अलर्ट जारी किया है और ऐसे मामलों से बचने की अपील की है। साइबर ठग लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेज रहे हैं। इसमें उनकी गाड़ी का ई-चालान होने का संदेश भेजा रहा है। मैसेज के साथ एक लिंक भेजा जा रहा है, जो ई-चालान भरने के लिए आने वाले सरकारी लिंक की तरह है।

    लिंक के माध्यम से ठगी को अंजाम

    इस लिंक के माध्यम से साइबर ठग अपने खातों में पैसे जमा करवा रहे हैं। इस संबंध में दो सप्ताह से जिला कांगड़ा में कुछ शिकायतें आई हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जालसाज लोगों को ठगने के लिए नित नए तरीके निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में ई-चालान स्कैम भी जुड़ गया है।

    ऐसे करें असली लिंक की पहचान

    वाहन चालकों को भी ई-चालान लिंक पर सतर्क रहना चाहिए अन्यथा उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। शातिरों की ओर से भेजे गए ई-चालान लिंक को क्लिक करने पर वे आपके बैंक खाते को हैक कर सकते हैं।

    जिला पुलिस ने ई-चालान के तहत आने वाला असली व फेक लिंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है, जिसे देखें। जब भी ई-चालान का मैसेज आए तो वीवी वाहन की वेबसाइट में जाकर अपने वाहन के चालान का स्टेटस एक बार अवश्य देख लें, उसके बाद ही लिंक को खोलें।

    खबरें और भी