विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ी मुहिम, बिश्नोई गैंग के सदस्य समेत दो गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 13 Oct 2023 01:17 PM (IST)

धर्मशाला में पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसमें बिश्नोई गैंग के एक सदस्य समेत दो लोगों ...और पढ़ें

आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ी मुहिम (सांकेतिक फोटो)
आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ी मुहिम (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। मेडिकल कॉलेज टांडा के पास छह सितंबर को दो बोरियों में मिले तीन देसी कट्टे, 40 राउंड गोलियां, दो चाकू, 5250 नशीली गोलियां और कैप्सूल मामले के तार पंजाब में सक्रिय बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गैंग के एक सदस्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिला कांगड़ा पुलिस का कहना है कि विनय भंडारी निवासी पंजाब बिश्नोई गैंग का सदस्य है। दूसरे आरोपित की पहचान रोहित निवासी ज्वालामुखी के तौर पर हुई है। इसका अमृतसर में ससुराल है और वहां वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

पुलिस ने किया दावा

हालांकि पुलिस का दावा है कि इस मामले में दोनों आरोपितों को पहले ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई तो आरोपित विनय भंडारी से मिला देसी कट्टा टांडा में मिले हथियारों से मेल खाता था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपितों ने गुनाह कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: Kullu: जंगल में हो रही चरस की बिजाई, तस्करों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रहा पुलिस का हाथ; जानिए पूरा मामला

इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया है। आरोपित विनय भंडारी को पुलिस ने नगरोटा बगवां के बड़ोह से गिरफ्तार किया था। विनय से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद की थीं।

शाहपुर में दिए थे देसी कट्टे व नशीली दवाएं

घायल होने के बाद विनय भारी सामान उठाने में असमर्थ हो गया था, जिसके चलते विनय ने देसी कट्टे व नशीली दवाओं की बोरी रोहित को शाहपुर में दी थी। आरोपितों द्वारा उक्त सामान को जब ले जाया जा रहा था तो टांडा मेडिकल कालेज के पास पुलिस का नाका था, इस कारण उन्होंने बैग को साथ लगती झाड़ियों में फेंक दिया था।

रोहित पहले ही हत्या के मामले में सजा काट रहा है तथा पैरोल पर बाहर आया था। रोहित पर मादक पदार्थ अधिनियम से संबंधित सात और मामले भी चल रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी तो कि जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जोकि शाहपुर के एक होटल में ठहरा हुआ है तथा उसकी गतिविधियां ठीक नहीं हैं। इस पर पुलिस ने उस पर नजर रखी तो पुलिस ने रोहित को पकड़ा।

यह भी पढ़ें: Himachal News: कर्मचारियों को कर्ज देकर दीवाली का तोहफा देगी सुक्खू सरकार, अभी आपदा से बाहर निकला है प्रदेश

जिला कांगड़ा बनने लगा अपराधियों की शरणस्थली

जिला कांगड़ा में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। आपराधिक कार्य करने वाले लोग यहां छिपकर रह रहे हैं। पिछले दिनों कांगड़ा की जोगीपुर पंचायत के वार्ड पांच में पंजाब का एक गैंगस्टर भूपेंद्र कंगला उर्फ सोनू छिपा रहा। इस पर पंजाब में 32 विभिन्न मामले दर्ज हैं। जब पंजाब पुलिस कांगड़ा पहुंची तो गैंगस्टर वहां से फरार हो गया। वहीं अन्य मामले में पांच अक्टूबर को डमटाल के भदरोआ में पुलिस ने देसी कट्टे व पिस्तौल लेकर कार में जा रहे पठानकोट के तीन युवकों को पकड़ा था।

आरोपित विनय भंडारी और रोहित दोस्त थे और दोनों ने मिलकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पांच सितंबर को विनय ने रोहित भंडारी को हथियार व नशीले पदार्थ कुछ समय अपने पास रखने को दिए थे। रोहित ने पुलिस के नाके के डर से सामान टांडा के पास फेंक दिया था। विनय भंडारी ने पंजाब में किसी व्यक्ति पर गोली चलाई थी तो देसी कट्टा उसके हाथ में फटने से वह घायल हो गया था। इस दौरान उसने पंजाब के गढ़शंकर व अन्य स्थानों पर इलाज करवाया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। -शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।