विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dharmshala के पास लापता हुआ था पोलैंड का पैराग्लाइडर, बीर से भरी थी उड़ान; अब तक नहीं चला पता

By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Wed, 25 Oct 2023 06:54 PM (IST)

कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा है कि उनको एक रिपोर्ट मिली है जिसमें 23 अक्टूबर को पोलैंड के एक वरिष्ठ नागरिक आंद्रेज कुलविकफ ने बीर से उड़ा ...और पढ़ें

लापता हुआ था पोलैंड का पैराग्लाइडर का अब तक नहीं चला पता, फाइल फोटो
लापता हुआ था पोलैंड का पैराग्लाइडर का अब तक नहीं चला पता, फाइल फोटो

एएनआई, धर्मशाला। कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा है कि उनको एक रिपोर्ट मिली है, जिसमें 23 अक्टूबर को पोलैंड के एक वरिष्ठ नागरिक आंद्रेज कुलविकफ (Andrzej Kulawik Missing) ने बीर से उड़ान भरी थी। उनके और कुछ ग्लाइडरों के धर्मशाला के पास कहीं लापता (Missing Frome Dharmshala) होने की सूचना है। इसको लेकर कल से ही बचाव अभियान जारी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि फिलहाल इसमें उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

धर्मशाला से भरी थी 70 वर्षीय ने उड़ान 

पोलैंड के 70 साल के पायलट Andrzej Kulawik लापता हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को बीड़ बिलिंग से धर्मशाला की तरफ उड़ान भरी थी। उनकी बेटी Alicja ने बताया कि उनके पिता इंग्लिश या कोई स्थानीय भाषा नहीं जानते हैं। आजकल बिलिंग घाटी में सैकड़ों की संख्या में देश-विदेश से पायलट पैराग्लाइडिंग की उड़ानों का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे हैं। साथ ही 26 अक्टूबर से यहां पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप भी होने जा रहा है।

क्रैश हो गया था ग्लाइडर

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी तरह लखनऊ का एक पायलट लापता हो गया था, जिसका शव अगले दिन बरामद किया गया था। लखनऊ के प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट बीड़ बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद लापता हो गए थे। 28 साल के अभुदय वर्मा ने बिलिंग से शुक्रवार को उड़ान भरी थी। इसके कुछ देरी के बाद उनका ग्लाइड टेक ऑफ साइड की दूसरी तरफ क्रैश हो गया था।

Also Read: मजा बनी सजा! पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़ बिलिंग से भरी उड़ान, बीच में ही लापता हुआ पौलेंड का पायलट; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी