यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup से पहले धर्मशाला की दीवार पर लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली जिम्मेदारी
Slogans of Khalistan Zindabad in Dharamshala धर्मशाला में विश्वकप मैच का आयोजन होना है। पर मैच से पहले ही शरारती तत्वों ने धर्मशाला में माहौल खराब कर ...और पढ़ें

HighLights
- धर्मशाला में खालिस्तानी समर्थक हुए सक्रिय
- विश्वकप मैच से पहले लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे
- धर्मशाला में विश्व कप के पांच मैच होने हैं।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। Slogans of Khalistan Zindabad in Dharamshala: धर्मशाला में विश्वकप मैच का आयोजन होना है लेकिन मैच से पहले ही दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। अब इन नारों की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा ली गई है।
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। पन्नू ने कहा कि आज धर्मशाला में एसएफजे जिंदाबाद के छापे लगे है। हिमाचल भी खालिस्तान बनेगा। हम अभी हिमाचल में पहुंच चुके हैं। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी देता हुआ दिखा। पन्नू ने 19 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को 'वर्ल्ड टेरर कप' बताया था।
वहीं, जल शक्ति विभाग के कार्यालय के स्प्रे पेंट से बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे रहे हैं।
पहले विधानसभा परिसर की दीवारों पर भी लिखे गए थे नारे
कुछ साल पहले तपोवन स्थित विधानसभा परिसर की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे, जिसकी जिम्मेदारी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी। इस संदर्भ में पंजाब से दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सरकारी कार्यालय के बाहर खालिस्तान के भित्तिचित्र(ग्रैफिटी) देखे गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नारे को हटाने के लिए दीवार पर पेंट करा दिया, धर्मशाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
(वीडियो की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है।) pic.twitter.com/FRfOuCFjbG
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
मंगलवार शाम को जब कुछ लोगों ने नारे को दीवार पर लिखा देखा तो इसकी जानकारी एसपी शालिनी अग्निहोत्री को दी। विश्वकप मैच से पहले सुरक्षा में चूक कई सवाल खड़े कर रही है। यहां पर सुरक्षा संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि उनके ध्यान में मामला आया है। पुलिस जांच कर रही है। ऐसा करने वाले पकड़े जाएंगे।धर्मशाला राज्य की राजधानी से लगभग 250 किमी दूर है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: सीएम से मिलने के लिए 10 घंटे तक डटे रहे SMC शिक्षक, नहीं हो पाई मुलाकात
कानूनी कार्रवाई कर रही पुलिस
पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और स्थानीय लोगों से भी कहा है कि वे पोस्टरों से खतरा महसूस न करें। अधिकारी ने कहा कि यह शरारती तत्वों की हरकत है। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने शिलालेख के फुटेज जारी किए, जिन्हें खालिस्तान समर्थक माना जाता है।